Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

पिता को मिली Swiggy में जॉब तो खुशी से झूम उठी बेटी, वायल हुआ VIDEO

Swiggy Job: पिता की स्विगी में नई जॉब लगने से बच्ची इतनी खुश हो जाती है कि वह खुशी से नाचने लगती है. इस वीडियो पर यूजर्स खूब कमेंट कर रहे हैं.

पिता को मिली Swiggy में जॉब तो खुशी से झूम उठी बेटी, वायल हुआ VIDEO

पिता को स्विगी में जॉब मिलने से बच्ची ने मनाया जश्न

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देख हर कोई भावुक हो जाएगा. वीडियो में एक बच्ची पिता को Swiggy में मिली नई नौकरी से इतनी खुश होती है कि वह खुशी से झूम उठती है. इतना ही नहीं वह पिता को गले लगकर भावुक भी हो जाती है. इस वीडियो को सोशल मीडिया (Social Media) पर खूब प्यार मिल रहा है और यूजर्स जमकर शेयर कर रहे हैं.

वीडियो में देखा जा सकता है कि स्कूल की ड्रेस पहने एक बच्ची अपने पिता का बेसब्री से इंतजार कर रही है. तभी घर की बेल बजती है और वह घर में दीवार के पीछे छिप जाती है. बच्ची ने अपनी आंखें बंद कर रखी थी. तभी पिता गेट के पास आते हैं और Swiggy की टीशर्ट दिखाते हुए कहते हैं कि मेरी नौकरी लग गई. पिता की नौकरी की बात सुनते ही बच्ची खुशी से झूम उठती है और जश्न मनाती है.

ये भी पढ़ें- UPPCS परीक्षा में देवरानी और जेठानी का जलवा, एक बनी DSP तो दूसरी प्रिंसिपल

पिता के गले लगकर भावुक हो जाती है बच्ची
इतना ही नहीं, स्विगी में नई जॉब लगने से बच्ची इतनी खुश होती है कि वह पिता के गले लग जाती है. इस वीडियो को पूजा अवंतिका नाम के यूजर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. भावुक करने वाला यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. यूजर्स बाप-बेटी के पवित्र और भावुक रिश्ते पर बहुत कुछ लिख रहे हैं और शेयर कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- जुड़वा बहन रिंकी-पिंकी ने एक ही दूल्हे से कर ली शादी, लोगों ने पूछा- ये शादी लीगल है क्या?

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement