Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

Viral Fight Video: 'बंटवारे' पर बीच सड़क आपस में भिड़ी 'खाकी' जमकर चले लात-थप्पड़, लोग बोले 'जरूर हिसाब में गड़बड़ होगी'

Bihar Viral Video: सड़क के बीच में पुलिसकर्मियों के आपस में लड़ने का वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया है, जो जमकर वायरल हो रहा है. लोग इसे देखकर Funny Memes शेयर कर रहे हैं.

Viral Fight Video: 'बंटवारे' पर बीच सड़क आपस में भिड़ी 'खाकी' जमकर चले लात-थप्पड़, लोग बोले 'जरूर हिसाब में गड़बड़ होगी'

Bihar Police Viral Video

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Bihar Policemen Fight Viral Video- कामकाज के तनाव के बीच पुलिसकर्मी कई बार दूसरों से गालीगलौच या मारपीट करते हुए आपने खूब देखे होंगे. लेकिन अब एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें खाकी वर्दी में दो पुलिसकर्मी बीच सड़क पर अपनी गाड़ी रोककर आपस में जमकर लड़ते दिख रहे हैं. दोनों पुलिसकर्मी एक-दूसरे को लात, थप्पड़ और मुक्कों के साथ ही डंडों से भी मारते-पीटते दिख रहे हैं. बिहार का बताया जा रहा वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग दोनों पुलिसकर्मियों का मजाक उड़ा रहे हैं. साथ ही बिहार पुलिस का भी मजाक बना रहे हैं. लोग दोनों पुलिसकर्मियों का झगड़ा देखकर हंसाने वाले Funny Memes भी शेयर कर रहे हैं.

नालंदा का बताया जा रहा है वीडियो

सोशल मीडिया पर Ghar Ka Kalesh नाम के यूजर ने यह वीडियो एक्स (पहले ट्विटर) पर शेयर किया है. वीडियो के कैप्शन में इसे बिहार के नालंदा जिले का बताया गया है. साथ ही कहा गया है कि दोनों पुलिसकर्मी आपस में अकाउंट सेटल कर रहे हैं. वीडियो में बिहार पुलिस की बोलेरो गाड़ी बीच सड़क पर खड़ी हुई है. सड़क के बीच में खाकी वर्दी पहने बिहार पुलिस के दो पुलिसकर्मी आपस में भिड़े हुए हैं. दोनों एक-दूसरे को पीटने की कोशिश कर रहे हैं. खाकी वर्दी पहने सिपाहियों के बीच फाइट होती देखकर वहां से गुजर रही आम जनता भी हैरानी से रुककर देख रही है. जनता में से ही किसी ने यह वीडियो अपने मोबाइल से बनाया है. हाथ-पैरों से लड़ाई का रिजल्ट नहीं निकलता देखकर एक पुलिसकर्मी तेजी से गाड़ी की तरफ डंडा निकालने दौड़ता है, जबकि दूसरा सड़क किनारे खड़े पेड़ से डंडा तोड़ लेता है. इसके बाद फिर दोनों के बीच फाइट शुरू हो जाती है.

बेहद वायरल हो गया है यह वीडियो

एक्स पर यह वीडियो बेहद पॉपुलर हो गया है. इसे 1.40 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं, जबकि 1800 से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है. लोग इसे देखकर कह रहे हैं कि ऐसा है हमारा प्रशासन. लोग पुलिसकर्मियों की जमकर आलोचना भी कर रहे हैं. उन्हें एमेच्योर बता रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, आपस में चोर-पुलिस खेल रहे हैं. दूसरे यूजर ने लिखा, इस बीच चोर वीडियो बना रहा है. तीसरे यूजर ने लिखा, WWE स्मैकडाउन बनाम रॉ फाइट. एक अन्य यूजर ने लिखा, ये हमारी बिहार पुलिस है, जरूर हिसाब में गड़बड़ हुई होगी. एक और यूजर ने लिखा पैसे वाला शॉट मिस हो गया है, कैमरामैन ठीक नहीं है.

लोग जमकर शेयर कर रहे हैं Funny Memes

यह वीडियो देखकर लोग बिहार पुलिस का मजाक बना रहे हैं. साथ ही इस फाइट को लेकर भी कई तरह Funny Memes सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं. देखिए कैसे-कैसे मीम्स शेयर किए हैं यूजर ने-

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement