Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

Vienna बना दुनिया में रहने योग्य सबसे अच्छा शहर, जानें दिल्ली-मुंबई का क्या है हाल

इस सूची में भारत समेत दक्षिणी एशियाई देशों का प्रदर्शन बहुत निराशाजनक रहा. कुल 140 शहरों की सूची में देश की राजधानी दिल्ली 112वें और मुंबई 117वें पायदान पर है. 

Vienna बना दुनिया में रहने योग्य सबसे अच्छा शहर, जानें दिल्ली-मुंबई का क्या है हाल
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: अगर आपसे कोई पूछे कि आप किस तरह की जगह पर रहना पसंद करेंगे तो जाहिर है आप एक ऐसी जगह चुनेंगे जहां हर तरह कि सुख-सुविधाएं हो. अब बात जब हम सुविधा की करते हैं तो अमूमन शहरों में सुविधा गांवों से अधिक होती है लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में बसने के लिहाज से सबसे अच्छा शहर कौन सा है? अगर नहीं तो आज हम आपको इसी के बारे में बताने जा रहे हैं.

ब्रिटिश अखबार द इकोनॉमिस्ट (The Economist) में प्रकाशित एक वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार,  ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना (Vienna) फिर से सबसे अधिक रहने योग्य शहरों (World’s Most Liveable Cities) की सूची में सबसे ऊपर है. इसके बाद डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन दूसरे और स्विट्जरलैंड का ज्यूरिख तीसरे नंबर पर है. इसके अलावा स्विट्जरलैंड का एक और शहर जिनेवा छठे स्थान पर रहा. 

बता दें कि इस सूची में भारत समेत दक्षिणी एशियाई देशों का प्रदर्शन बहुत निराशाजनक रहा. कुल 140 शहरों की सूची में देश की राजधानी दिल्ली 112वें और मुंबई 117वें पायदान पर है. 

ये भी पढ़ें- Covid Update: फिर डराने लगा कोरोना, 20 फरवरी के बाद एक दिन में आए 17,336 नए केस

ये हैं टॉप 10 शहर 
इकनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट (ईयूआई) की रिपोर्ट के अनुसार, दस शीर्ष शहरों में वियना, कोपेनहेगन, ज्यूरिक, कनाडा के कैलगरी और वैंकूवर, स्विट्जरलैंड के जेनेवा, जर्मनी के फ्रैंकफर्ट, कनाडा के टोरंटो, नीदरलैंड के एम्स्टर्डम, जापान के ओसाका और ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न का नंबर है. ओसाका और मेलबर्न दोनों सूची में संयुक्त रूप से दसवें नंबर पर हैं. वहीं, लिस्ट में पाकिस्तान की वित्तीय राजधानी कराची और बांग्लादेश की राजधानी ढाका को दुनिया में सबसे कम रहने लायक शहरों में रखा गया है. सीरिया की राजधानी दमिश्क 10 सबसे कम रहने योग्य शहरों में सबसे नीचे था. 

गौरतलब है कि ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी यूरोपीय शहर को रैंकिंग में शीर्ष पर रखा गया है. शहरों की रैकिंग राजनीतिक और सामाजिक स्थिरता, अपराध, शिक्षा और स्वास्थ्यसेवा तक पहुंच समेत कई कारकों के आधार पर की गई है. 

ये भी पढ़ें- Maharashtra Crisis: शिवसेना के 3 विधायकों समेत 8 और MLA जाएंगे गुवाहाटी, अब क्या करेंगे उद्धव ठाकरे?

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए  हिंदी गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement