Advertisement

Valentine's Day: 'मुझे नहीं पता था प्यार का मतलब', मेहरीन काजी ने IAS अतहर भेजा मैसेज, लोग बोले- How Cute 

IAS Athar Aamir Wife Mehreen Qazi: अतहर आमिर खान ने खूबसूरत आईएएस अधिकारी टीना डाबी से तलाक लेने के बाद दूसरी शादी की थी.

Valentine's Day: 'मुझे नहीं पता था प्यार का मतलब', मेहरीन काजी ने IAS अतहर भेजा मैसेज, लोग बोले- How Cute 

IAS Athar Aamir Mehreen Qazi Valentine's Day

Add DNA as a Preferred Source

डीएन हिंदी: आईएएस अतहर आमिर (IAS Athar Aamir)  की नई नवेली बेगम डॉक्टर महरीन काजी  (Dr. Mehreen Qazi) सोशल मीडिया की सबसे चर्चित हस्तियों में से एक हैं. ये कपल अपने लुक, स्टाइल, ड्रेस और अंदाज को लेकर आए दिन चर्चा में रहता है. आज वैलेंटाइन्स डे (Valentine's Day) है. इसलिए ऐसा हो नहीं सकता है कि आज के दिन इस कपल की सोशल मीडिया पर चर्चा न हो. दरअसल, महरीन काजी ने पति अतहर को Valentine's Day विश करने के लिए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया है. जिस पर लोग जमकर रिएक्शन दे रहे हैं,

डॉक्टर महरीन काजी ने पोस्ट में लिखा, 'मेरे जीवन में सबसे खास व्यक्ति को Valentine's Day. साल में सिर्फ एक दिन होता है, लेकिन आपको पता होना चाहिए कि मैं आपको हर दिन और हर पल प्यार करती हूं. मैं कभी नहीं जानती थी कि प्यार क्या होता है, जब तक मैं तुमसे नहीं मिली थी. मैं तुमसे इतना प्यार करती हूं, जितना तुम कभी नहीं जान पाओगे.'

ये भी पढ़ें- Jacqueline Fernandez को मिली दुबई जाने की इजाजत, कोर्ट ने दिया ये आदेश

महरीन के इस पोस्ट के बाद लोग जमकर रिएक्शन दे रहे हैं. उनके इस पोस्ट को खबर लिखे जाने तक 26 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल गए हैं. मारिया परिजादा नाम की एक यूजर ने लिखा, 'How Cute'

अतहर ने महरीन काजी से की थी दूसरी शादी
बता दें कि सबसे हैंडसम माने जाने वाले IAS अतहर आमिर खान ने खूबसूरत आईएएस अधिकारी टीना डाबी से तलाक लेने के बाद दूसरी शादी की थी. खास बात यह है कि टीना डाबी की तरह महरीन काजी भी बेहद ही खूबसूरत हैं और पेशें से डॉक्टर हैं. वे आए दिन सोशल मीडिया पर चर्चा में रहती है. इससे पहले उनकी कुछ पुरानी तस्वीरें वायरल हुई थीं.

डॉक्टर महरीन कश्मीर की रहने वाली हैं, इसलिए लोग उन्हें कश्मीर की कली भी कहते हैं. वे आए दिन विदेश दौरे भी करती रहती हैं जहां वे तस्वीरें क्लिक करके अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर खूब पोस्ट करती हैं. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement