Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

Viral Video: पहले माला पहनाई, फिर गाल पर दे दनादन, Akhilesh Yadav की साथी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ ये क्या हो गया

Viral Video: जौनपुर में खुले मंच पर हुई घटना से हंगामा मच गया है. चांटे मारने वाले नेता के खिलाफ FIR दर्ज करा दी गई है. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने इसे PDA का अपमान बताते हुए इसके लिए BJP को जिम्मेदार ठहराया है.

Latest News
Viral Video: पहले माला पहनाई, फिर गाल पर दे दनादन, Akhilesh Yadav की साथी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ ये क्या हो गया
Add DNA as a Preferred Source

Viral Video: उत्तर प्रदेश के जौनपुर में एक सार्वजनिक समारोह के दौरान मंच पर हंगामा मच गया. महाराजा सुहेलदेव के विजय दिवस की याद में आशापुर गांव में आयोजित समारोह में सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी (SSP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र राजभर (Mahendra Rajbhar) के मुंह पर सरेआम तमाचे बरसा दिए गए. तमाचे मारने का आरोपी उनकी ही पार्टी का पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बृजेश राजभर है, जिसने पहले महेंद्र राजभर को फूल-मालाएं पहनाईं और इसके बाद उन्हें तमाचे लगाना शुरू कर दिया. इस हंगामे का किसी ने वीडियो रिकॉर्ड करने के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया, जो बेहद वायरल हो गया है. उत्तर प्रदेश के प्रमुख विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के अध्यक्ष व सांसद अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने इस घटना के लिए सत्ताधारी भाजपा (BJP) पर निशाना साधा. उन्होंने घटनाक्रम के लिए भाजपा को जिम्मेदार बताते हुए इसे PDA (पिछड़े दलित अल्पसंख्यक) समुदायों का अपमान करार दिया है. इस मामले में FIR दर्ज हो गई है.

मूर्ति स्थापना के लिए रखा गया था कार्यक्रम
जौनपुर जिले की राजभर बहुल जाफराबाद विधानसभा एरिया में महाराजा सुहेलदेव के विजय दिवस (Maharaja Suheldev victory day) पर जलालपुर थाना इलाके के आशापुर गांव में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. इस मौके पर मूर्ति स्थापित करने के लिए भूमि पूजन होना था, जिसके लिए सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी के अध्यक्ष महेंद्र राजभर को चीफ गेस्ट के तौर पर बुलाया गया था. महेंद्र राजभर मऊ जिले के रहने वाले हैं. 

मंच पर आकर बृजेश ने पहनाई माला
महेंद्र राजभर को मंच पर आकर उनकी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बृजेश राजभर माला पहनाने लगे. इस दौरान बृजेश ने जनता से कुछ कहा. इसके बाद उन्होंने अचानक महेंद्र राजभर को चांटे मारने शुरू कर दिए. इससे सभी लोग हैरान रह गए. महेंद्र राजभर ने कई चांटे मारे, जिसका वीडियो किसी ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया. महेंद्र राजभर ने इस घटना का आरोप SBSP अध्यक्ष व प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर पर लगाया है. 

महेंद्र ने दी ओम प्रकाश राजभर के खिलाफ तहरीर
महेंद्र पहले ओम प्रकाश राजभर की सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (Suheldev Bharatiya Samaj Party) में ही थे, लेकिन बाद में उन्होंने अपनी अलग पार्टी बना ली थी. हालांकि उनके आरोपों को लेकर ओम प्रकाश राजभर ने कुछ नहीं कहा है. महेंद्र राजभर सीधे जलालपुर पुलिस स्टेशन पहुंचे और वहां बृजेश राजभर के नाम से FIR दर्ज करने की शिकायत दी. उन्होंने दावा किया कि बृजेश 4-5 दिन पहले ओमप्रकाश राजभर से मिलने गया था. इसी मुलाकात में उन पर हमला करने की योजना तैयार की गई है.

अखिलेश यादव ने कही ऐसी बात
इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर इसकी निंदा की. उन्होंने कहा, यह PDA पर हमले और उसका अपमान करने का एक और रिजल्ट है. उन्होंने कहा कि इस सबके पीछे भाजपा नेता का हाथ है. उन्होंने यह भी लिखा,'यदि भाजपा कि वह इस समुदायों को तोड़कर अपनी बंटवारे की राजनीति सफल बना सकती है तो यह उसकी भारी गलती है. यदि इस हमले में भाजपा की संलिप्तता नहीं है तो हमलावर को तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए और उसके कृत्यों की सजा दी जानी चाहिए.'

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement