Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

Video: ब्रश-पेंट का ऐसा जादू पहले नहीं देखा होगा आपने, महिला के टैलेंट के फैन हुए लोग

लोगों को यह पेंटिंग इतनी पसंद आ रही है कि महज चार ही दिन में इसे 1.7M से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं. साथ ही हजारों लोगों ने इसे लाइक भी किया है.

Latest News
Video: ब्रश-पेंट का ऐसा जादू पहले नहीं देखा होगा आपने, महिला के टैलेंट के फैन हुए लोग
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बेहद खूबसूरत वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो नेक्स्ट लेवल स्किल्स (Next Level Skills) नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है जिसमें एक महिला बेहद खूबसूरत पेंटिंग बनाती दिख रही हैं. आपने अपने जीवन में कई लोगों को सुंदर-सुंदर तस्वीरे बनाते हुए देखा होगा मगर इस पेंटिंग की बात ही अलग है. पेंटिंग इतनी बारीकी से बनाई गई है कि कोई भी इसे देखकर बिना महिला की तारीफ किए बिना रह ही नहीं पाएगा.

चित्र की एक-एक बारीकी साफ दिखाई दे रही है. यही वजह है पहली नजर में हर कोई इसे देखकर धोखा खा रहा है. यूजर्स का कहना है पेंटिंग किसी कैमरे से खींची हुई तस्वीर की तरह नजर आ रही है. हालांकि, ऐसा नहीं है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि यह एक महिला द्वारा हाथ से बनाई गई है. 

ये भी पढ़ें- Viral Video: पिंजरे से आजाद हुआ तो उड़ना भूल चुका था पक्षी, फड़फड़ाता रहा पंख!

यहां देखें वीडियो-

पेंटिंग में आपको बर्फ से ढके हुए पहाड़ और कई घर नजर आएंगे. पेंटिंग बनाने के लिए महिला सबसे पहले एक बड़े Canvas पर पेंसिल से एक रूपरेखा तैयार करती है. फिर उसके ऊपर भूरे रंग को उढेल देती है. सूखने के बाद कलाकार ने पेंटिंग की एक-एक चीज जैसे पहाड़, आसमान, घर और पेड़-पौधों को रंगना शुरू किया और देखते ही देखते एक बेहद खूबसूरत तस्वीर तैयार हो गई.  तैयार पेंटिंग को देख लोग महिला की कलाकारी के मुरीद हो गए.

ये भी पढ़ें: Viral: सबसे छोटा इस्तीफा, बॉस ने खोला तो हंस-हंसकर हुआ लोटपोट

लोगों को यह पेंटिंग इतनी पसंद आ रही है कि महज चार ही दिन में इसे 1.7M से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं. साथ ही हजारों लोगों ने इसे लाइक भी किया है. यूजर्स वीडियो के कमेंट सेक्शन में जाकर महिला की जमकर तारीफ कर रहे हैं. साथ ही कह रहे है कि उनके द्वारा बनाई गई पेंटिंग कैमरे से खींची गई फोटो से भी अधिक खूबसूरत नजर आ रही है. 
 
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए  हिंदी गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement