ट्रेंडिंग
Owl Viral Video: उल्लू पेड़ की झाड़ियों के बीच बुरी तरह फंसा था लेकिन जब उसकी जान बच गई तो उसने काफी भावुक कर देने वाला रिएक्शन दिया है.
डीएनए हिंदी: जंगल में कभी-कभी पशु पक्षी ऐसी मुसीबत में पड़ जाते हैं कि उनका खुद-ब-खुद निकलना असंभव हो जाता है. ऐसे में कई बार वे किसी का शिकार बन जाते हैं लेकिन कभी-कभी इंसानों की मदद के चलते उनकी जान बच जाती है. एक उल्लू इसी तरह पेड़ों की झाड़ियों के बीच बुरी तरह फंस गया था और निकलने के लिए फड़फड़ा रहा था लेकिन वह हिम्मत हार गया. इस दौरान एक शख्स ने उसकी जान बचा ली जिसके बादल उल्लू द्वारा दिया गया रिएक्शन कमाल का था.
दरअसल, सोशल मीडिया पर उल्लू का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक शख्स उल्लू को बचाने की कोशिश करता नजर आ रहा है. उल्लू झाड़ियों की बीच बुरी तरह फंसा था और और पेड़ में जानलेवा तरीके से लटका हुआ था.
Terrified owl was so thankful to the guy who saved his life pic.twitter.com/UecYjfnIgN
— B&S (@_B___S) June 8, 2023
यह भी पढ़ें- जंगल में अचानक से ड्राइवर के सामने आ गया चीता, करने लगा ऐसी हरकत, वीडियो देख आप भी कांप जाएंगे
उल्लू को फड़फड़ाता देख एक शख्स तुरंत उसे बचाने का जुगाड़ करता है. वीडियो में दिख रहा है कि एक शख्स धीरे-धीरे डरे हुए उल्लू के पास पहुंचता है और उसे झाड़ियों से छुड़ाने की कोशिश करता है और उसे झाड़ियों से निकालकर एक सुरक्षित स्थान पर बैठाकर उसके सिर पर प्यार से हाथ फेरने लगता है. अपनी जान बचाने वाले शख्स के प्यार को देख उल्लू उसकी तरफ काफी इमोशनल होकर देखने लगता है जो कि काफी भावुक करने वाला लग रहा है.
यह भी पढ़ें- प्रेमिका नहीं, मां की याद में बना डाला दूसरा ताजमहल, हैरान कर देंगी ये शानदार तस्वीरें
बता दें कि यह वीडियो ट्विटर अकाउंट @_B___S पर शेयर किया जाता है जिस पर और भी कई ऐसे ही वीडियो पहले भी पोस्ट किए जा चुके हैं. इस वीडियो को अब तक 2.9 मिलियन बार देखा जा चुका है. इतना ही नहीं, इसे 50 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है और इसे करीब 5 हजार से ज्यादा रीट्वीट्स भी मिल चुके हैं.
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.