ट्रेंडिंग
वीडियो में आप देखेंगे कि पहले तो दो लड़के एक दूसरे पर चढ़-चढ़कर मुक्केबाजी कर रहे थे. नीले कपड़े वाले लड़के ने तो दूसरे को पूरी तरह दबोच लिया था.
डीएनए हिंदी: सोचिए बीच सड़क पर किसी का झगड़ा हो जाए तो क्या होगा ? आप कहेंगे कि जमकर हंगामा होगा पहले दो लोग लड़ते हुए दिखाई देंगे और फिर धीरे-धीरे भीड़ जुट जाएगी और क्या पता ऐसा हो जाए कि इस लड़ाई में कुछ और लोग भी शामिल हो जाएं. अब अगर हम कहें कि लड़ाई की हैप्पी एंडिंग हुई तो आप यकीन करेंगे ? शायद न करें लेकिन बात 100 पर्सेंट सच है. यकीन नहीं होता तो यह वीडियो देख लीजिए.
वीडियो में आप देखेंगे कि पहले तो दो लड़के एक दूसरे पर चढ़-चढ़कर मुक्केबाजी कर रहे थे. नीले कपड़े वाले लड़के ने तो दूसरे को पूरी तरह दबोच लिया था. लड़ाई इस कदर गंभीर लग रही थी कि एक लड़के के जूते इधर-उधर गिरे हुए थे वहीं दूसरे का भी कुछ सामान नीचे गिरा हुआ था. नीले वाले लड़के ने दूसरे को पूरी तरह दबोचा हुआ था. काफी धक्का-मुक्की और जोर आजमाइश के बाद अचानक दोनों खड़े होते हैं और हाथ मिलाकर झगड़ा खत्म करते हैं. ऐसे झगड़े और इसके सुलझने के अंदाज को देखकर हर कोई हैरान है.
This gotta be Canada😭 pic.twitter.com/NGELgbRaOf
— 𝘽𝙚𝙨𝙩 𝙀𝙣𝙩𝙚𝙧𝙩𝙖𝙞𝙣𝙢𝙚𝙣𝙩 𝙀𝙫𝙚𝙧🥊🔥 (@NoPlugMedia) May 10, 2022
यह भी पढ़ें: OMG! सस्ते इलाज के लिए गई विदेश, 6 घंटे की सर्जरी के बाद बिगड़ी स्माइल और बदल गई आवाज
ऐसा लग रहा था मानो कोई WWE मैच हो रहा हो जैसे ही रेफरी ने सीटी बजाई दोनों खिलाड़ियों ने हाथ मिला लिया. वीडियो पर सोशल मीडिया में भी बड़े ही मजेदार रिएक्शन मिल रहे हैं. आखिर इस तरह की लड़ाई भारतवालों के लिए थोड़ी नई जो है. यहां जो एक बार झगड़ लग जाए तो उसे सुलझाने और बीचबचाव के लिए इतनी भीड़ लग जाती है कि समझ नहीं आता कि आखिर झगड़ा था किसका.
यह भी पढ़ें: UP: फोटोग्राफर नहीं ले गया दूल्हा तो दुल्हन ने तोड़ दी शादी, दी ऐसी दलील
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.