Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

Accident: खंभे से टकराया ट्रक, सड़क पर फूट गए 2,50,000 अंडे

टेक्सस ट्रांस्पोर्टेशन डिपार्टमेंट ने बताया कि ट्रक एक पिलर से टकरा गया था. इसकी वजह संतुलन बिगड़ा और ट्रक में लोड सामान तहस-नहस हो गया.

Accident: खंभे से टकराया ट्रक, सड़क पर फूट गए 2,50,000 अंडे
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: अमेरिका के एक हाईवे पर एक सुबह ऐसा रायता फैला कि वहां से गुजरने वाले बदबू से बेहाल हो गए. अब आप सोच रहे होंगे कि रायता फैला तो बदबू किस चीज की. दरअसल रायता तो हमने पॉपुलर सेइंग के तहत कहा है. असल में तो एक ट्रक एक्सिडेंट की वजह से पूरी सड़क पर ढाई लाख अंडे फूट गए थे. करीब 13 हजार किलो के वजन के साथ चल रहा यह ट्रक अचानक डिस्बैलेंस हो गया और इस वजह से इतनी बड़ी संख्या में ये अंडे सड़क पर फूट गए.

यह भी पढ़ें: गिलास से पानी पी रहा था सांप, अचानक खोल दिया फन

truck accident

टेक्सस ट्रांस्पोर्टेशन डिपार्टमेंट ने बताया कि ट्रक एक पिलर से टकरा गया था. इसकी वजह संतुलन बिगड़ा और ट्रक में लोड सामान तहस-नहस हो गया. सड़क पर जिस तरह की तबाही मची थी उसे साफ करने में घंटों लगे और इतनी देर तक यह लेन बंद रही. इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगीं तो लोग अंडे फूटने पर अफसोस जताने लगे. लोगों का दिल ऐसे टूटा जैसे कि न जाने उनका कितने दिन का नाश्ता बर्बाद हो गया. सोचिए अगर तस्वीर देखने वालों का यह हाल था तो जिसका माल बर्बाद हुआ वह तो होश में नहीं रहा होगा.

यह भी पढ़ें: मोपेड पर भीख मांगने निकलता है कपल, एक दिन इतनी होती है कमाई

 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement