Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

Viral: महिला जेल में बंद ट्रांसजेंडर की वजह से दो कैदी प्रेग्नेंट, पुरुष जेल में ट्रांसफर के बाद लगाया यह आरोप

Viral News: डेमी ने आरोप लगाया कि उसे एक ऐसी जेल में ट्रांसफर कर दिया गया है जहां पुरूष कैदी उसे धमकियां देते हैं. 'मुझे ट्रांसफर कर मेरे मानवाधिकार का उल्लंघन किया गया है. इस जेल में काफी खुंखार कैदी बंद हैं जो मेरे ऊपर हमला कर सकते हैं. कैदी मेरे सामने थूकते हैं. मैं पुरुष जेल में हूं लेकिन पुरुष नहीं हूं.'

Viral: महिला जेल में बंद ट्रांसजेंडर की वजह से दो कैदी प्रेग्नेंट, पुरुष जेल में ट्रांसफर के बाद लगाया यह आरोप
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: अमेरिका के न्यूजर्सी की महिला जेल से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक ट्रांसजेंडर कैदी ने दो साथी महिला कैदियों को प्रेग्नेंट कर दिया. इसके बाद जैसे ही जेल प्रशासन को इस बारे में पता चला, कैदी को पुरुषों की जेल में शिफ्ट कर दिया गया. अब ट्रांसजेंडर कैदी ने नए जेल में सेक्शुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाया है.

क्या है पूरा मामला?
जानकारी के अनुसार, ट्रांसजेंडर का नाम डेमी माइनर (27) है. 16 साल की उम्र में डेमी ने थियोटिस बट्स नाम के शख्स की हत्या कर दी थी. बट्स ने डेमी को गोद लिया था लेकिन समय के साथ-साथ दोनों की आपस में अनबन रहने लगी और फिर एक दिन डेमी ने बट्स पर चाकू से हमला कर उनकी हत्या कर दी. इसी मामले को लेकर वह न्यूजर्सी की एकमात्र महिला जेल में 30 सालों की सजा काट रही थी लेकिन यहां भी उसने अपनी दो साथी महिला कैदियों को प्रेग्नेंट कर दिया.

यह भी पढ़ें- इंसानों को देखते ही बढ़ जाती है शुतुरमुर्ग की यौन इच्छा, रिसर्च में हुए चौंकाने वाले खुलासे  

इधर, जैसे ही यह बात सामने आई,  डेमी को महिला जेल से हटाकर एडना माहन करेक्शनल फैसिलिटी से गार्डन स्टेट यूथ करेक्शनल फैसिलिटी में शिफ्ट कर किया गया. अब कैदी ने आरोप लगाए हैं कि ट्रांसफर के दौरान गार्ड्स ने उसे गालियां दी. इसके अलावा डेमी ने कहा, मैंने अपनी जांच के लिए एक महिला कैदी की मांग की थी तो उन्होंने मेरा मजाक उड़ाया. साथ ही मुझे पीटा भी गया. 

डेमी ने आगे कहा, 'ट्रांसफर के दौरान जेल के गार्डों ने मेरे साथ गलत हरकतें की और मुझे टॉर्चर किया. इससे परेशान होकर मैंने जेल में फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश भी की थी जिसके बाद मुझे सुसाइड वॉच पर रखा गया था.' डेमी ने आरोप लगाया कि उसे एक ऐसी जेल में ट्रांसफर कर दिया गया है जहां पुरूष कैदी उसे धमकियां देते हैं. 'मुझे ट्रांसफर कर मेरे मानवाधिकार का उल्लंघन किया गया है. इस जेल में काफी खुंखार कैदी बंद हैं जो मेरे ऊपर हमला कर सकते हैं. कैदी मेरे सामने थूकते हैं. मैं पुरुष जेल में हूं लेकिन पुरुष नहीं हूं.'
 

यह भी पढ़ें- VIDEO: देखिए कैसे एंबुलेंस ही बनी मौत की वजह! टोल प्लाजा में एक्सीडेंट से हुई 3 की मौत

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement