ट्रेंडिंग
दोनों लड़के महिला पर नजर गड़ाए आगे बढ़ रहे होते हैं और अचानक चेन खींच लेते हैं. दिन दहाड़े हुई लूट की घटना खूब वायरल हो रही है.
डीएनए हिंदी: Chennai के तांबरम से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां दिन दहाड़े एक महिला की चेन खींच ली गई. वीडियो में आप देखेंगे कि एक बाइक रुकती है उसमें सवार दूसरे लोग उतर जाते और पैदल चलने लगते हैं. इतने में सामने से एक महिला आ रही होती है. ये दोनों लड़के महिला पर नजर गड़ाए आगे बढ़ रहे होते हैं और अचानक चेन खींच लेते हैं. महिला के साथ दिन दहाड़े हुई इस लूट का वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है. हर कोई यह देखकर हैरान है कि रात तो रात किस तरह लोग अब दिन में भी सुरक्षित नहीं हैं.
यह भी पढ़ें: VIRAL: थाने में चल रही थी दारू पार्टी, विधायक जी पहुंचे तो मच गया हड़कंप
बता दें कि चेन झपटने की यह घटना केवल एक ट्रेलर है जो कि सीसीटीवी फुटेज की वजह से सबके सामने आ गई. रोज न जाने इस तरह कितने मोबाइल, पर्स और चेन छीनी जाती हैं. अभी यह जानकारी नहीं है कि महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है या नहीं लेकिन ऐसे मामलों में FIR दर्ज करवाना बेहद जरूरी माना जाता है. क्योंकि इस कार्रवाई होती है और इसी के चलते कई बार खोया हुआ सामान वापस भी मिल जाता है. वहीं मामला दर्ज न करवाने पर और कुछ नहीं बस ऐस बदमाशों का हौसला बुलंद रहता है.
यह भी पढ़ें: 'जुबां केसरी' बोलकर फंसे Akshay Kumar, वायरल हुए एक से बढ़कर एक मीम
गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.