Advertisement

Dance Floor पर महिला के साथ डांस को लेकर भिड़े दो युवक, लोग बोले- शादी याद रहेगी

वीडियो (Video) में एक महिला के साथ डांस करने को लेकर दो लोग आपस में भिड़ जाते हैं और हाथापाई करने लगते हैं.

Dance Floor पर महिला के साथ डांस को लेकर भिड़े दो युवक, लोग बोले- शादी याद रहेगी

सांकेतिक तस्वीर

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: इन दिनों शादियों (Marriage) का सीजन चल रहा है और शादी में डीजे पर डांस न हो तो मजा ही नहीं आता. लेकिन डांस करने को लेकर आपस में भिड़ जाएं तो ये आजीबो-गरीब मामला बन जाता है. इन दिनों सोशल मीडिया (Social Media) पर ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें महिला के साथ डांस करने को लेकर कुछ युवक आपस में भिड़ गए. इस दौरान खूब लात-घूंसे चले. इस वीडियो को दीप कुमार नामक युवक ने अपने यूट्यूब अकाउंट पर शेयर किया है.

वीडियो में आप देख सकते हैं कि डीजे पर भोजपुरी फिल्मों के सुपर स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) का मशहूर गाना 'लगावेलू जब लिपिस्टिक' बज रहा है और लोग मस्त होकर डांस फ्लोर पर डांस कर रहे हैं. इस बीच एक युवक, महिला को लेकर आता और उसके साथ डांस करने लगता है. फ्लोर पर पहले से ही मौजूद एक शख्स भी उस महिला के साथ डांस करने लगता है. इससे दूसरा युवक भड़क जाता और दोनों में हाथापाई शुरू हो जाती है. 

Viral Video: बिकरू कांड की आरोपी खुशी दुबे ने जेल में किया जुंबा, सोशल मीडिया पर धूम

Video को 22 लाख लोगों ने देखा
फ्लोर पर ही दोनों एक-दूसरे में लात घूसे मारने लगते हैं. इस दौरान डांस फ्लोर पर मौजूद महिला समेत कुछ लोग उनका बीच-बचाव करते दिख रहे हैं. लेकिन उनका गुस्सा शांत नहीं हो रहा है. ये वीडियों कहां का है, ये तो फिलहाल नहीं पता चल सका है. लेकिन इसे दीप कुमार नामक शख्स ने यूट्यूब पर शेयर किया है. इस अब तक 22 लाख से ज्यादा व्यूज आ गए हैं. लोग इस पर मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट किया, 'शादी यादगार हो गई'
 

वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'मुझे अपनी शादी पर यही डीजे चाहिए'. इस तरह के इस वीडियो पर ढेरों यूजर्स मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement