Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

The man who lives with 8 wife: इस शख्स के साथ राजी खुशी रहती हैं आठों पत्नियां

अपने इंटरव्यू के दौरान सोरोट ने बताया कि उनकी 8 पत्नियां हैं और सभी एक-दूसरे के साथ काफी अच्छे से रहती हैं. 

The man who lives with 8 wife: इस शख्स के साथ राजी खुशी रहती हैं आठों पत्नियां
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: भारत में शादी-ब्याह को लेकर तमाम तरह के चुटकुले सुनाए जाते हैं.  कई बार पत्नी से परेशान शख्स को लोग दूसरी शादी करने की सलाह तक दे देते हैं. इसपर उसका जवाब होता है, 'भाई एक ही नहीं संभल रही है तो दूसरी कैसे?' हालांकि थाइलैंड में एक शख्स ऐसे भी हैं जिनकी 1-2 नहीं बल्कि आठ पत्नियां हैं.  हैरान कर देने वाली बात यह है कि सभी एक-साथ, एक ही घर में हंसी-खुशी से रहते हैं. शख्स का नाम ऑन्ग डैम सोरोट (Ong Dam Sorot) है.

ओडिटी सेन्ट्रल के अनुसार, टैटू आर्टिस्ट सोरोट एक टीवी शो में नजर आए थे. इसके बाद से ही उनकी कहानी चर्चा का विषय बन गई. अपने इंटरव्यू के दौरान सोरोट ने बताया कि उनकी 8 पत्नियां हैं और सभी एक-दूसरे के साथ काफी अच्छे से रहती हैं. 

यह भी पढ़ें: मुर्गे के मर्डर से गम में डूबा शहर, फूट-फूट कर रोए हजारों लोग

ऐसे हुई थी मुलाकात 
सोरोट कहते हैं कि उन्हें अपनी सभी पत्नियों से पहली नजर में ही प्यार हो गया था. वो अपनी पहली पत्नी नोंग स्प्राइट से एक दोस्त की शादी में मिले थे. जबकि दूसरी पत्नी नोंग एल से उनकी मुलाकात बाजार में हुई थी. हैरानी की बात यह है कि नोंग एल सोरोट की पहली पत्नी के बारे में जानने के बावजूद उनके साथ शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार थीं.

तीसरी पत्नी से पहली मुलाकात अस्पताल में हुई तो चौथी, पांचवीं और छठी पत्नियों से मिलाने में सोशल मीडिया का हाथ रहा. इसके बाद मां के साथ धार्मिक स्थल जाते वक्त सोरोट की मुलाकात सातवीं पत्नी से हुई और फिर आठवीं पत्नी नॉन्ग माई से वो छुट्टियों के दौरान मिले थे. यहां उनकी अन्य पत्नियां भी मौजूद थीं. 

ये भी पढ़ें- अपने कर्मचारियों के लिए लाइफ-पार्टनर भी ढूंढती है ये IT फर्म, शादी के बाद बढ़ा दी जाती है सैलरी

अपने इंटरव्यू के दौरान सोरोट ने बताया कि उनकी सभी पत्नियां अपनी सहमति से शादी के लिए राजी हुई थी.  सोरोट अपनी सफल शादी के पीछे का कारण अपनी आकर्षक देखभाल स्वाभाव को बताते हैं तो वहीं आठों महिलाएं भी पति की तारीफ करते नहीं थकती हैं. महिलाओं का कहना है, 'वे हमारे साथ बहुत अच्छा व्यवहार करते हैं और यही वजह है कि हमारे पास झगड़ने की कोई बात नहीं हैं.' इतना ही नहीं, पैसे के लिए शादी करने की अफवाहों को खारिज करते हुए उन्होंने कहा, 'सोरोट बहुत देखभाल करने वाले और विचारशील व्यक्ति हैं. पैसे नहीं हम उनके प्यार में पागल हैं.'

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

    Read More
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement