Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

गुब्बारा फुला रहा था मासूम, गले में फंसे टुकड़ा और चली गई जान

बच्चा गुब्बारा फुला रहा था तभी गुब्बारा फटा और उसकी सांस नली में गुब्बारा फंस गया. डॉक्टर बच्चे की जान चली गई.

Latest News
गुब्बारा फुला रहा था मासूम, गले में फंसे टुकड़ा और चली गई जान

प्रतीकात्मक तस्वीर.

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बचपन में गुब्बारा किसे पसंद नहीं आता. बच्चे घरवालों से जिद करके गुब्बारे खरीदते हैं, उन्हें फुलाकर फोड़ते हैं. सोचिए, बच्चों की खुशियों का ये सामान, अगर किसी घर में मातम पसार दे तो क्या हो. यूपी के अमरोहा जिले में कुछ ऐसा ही हुआ है. एक गुब्बारे ने एक मासूम की जान ले ली है. 

अमरोहा के गजरौला में एक बच्चा गुब्बारा फुला रहा था, तभी अचानक फट गया, जिससे गुब्बारे का टुकड़े बच्चे के गले में फंस गया. बच्चे को भीषण दर्द होने लगा, बच्चा चीखने लगा. दौड़कर उसके घरवाले डॉक्टर के पास पहुंचे.

डॉक्टर ने इलाज तो शुरू किया लेकिन बच्चा दम तोड़ चुका था. गुब्बारा बच्चे के गले में अंदर तक फंस गया था, जिसकी वजह से उसे बचाना मुश्किल हो गया. बच्चे की मौत के बाद रो-रोकर घरवालों का बुरा हाल है.

इसे भी पढ़ें- 8 Indians Death Sentence: मौत की सजा पाए पूर्व 8 नौसैनिकों की कतर से कब होगी वापसी, MEA ने बताया

गुब्बारा फुलाते वक्त गले में फंसा टुकड़ा
बच्चा 5वीं कक्षा में पढ़ता था, उसकी उम्र 10 साल थी. जब यह हादसा हुआ तो वह घर के बाहर अपने दोस्तों के साथ खेल रहा था. उसे एक गुब्बारा मिला तो वह मुंह से ही फुलाने लगा. गुब्बारा फुलाते वक्त ही फट पड़ा और एक टुकड़ा उसके मुंह के अंदर चला गया. वह सांस नहीं ले पा रहा था, तड़पकर जमीन पर गिर पड़ा.

यह भी पढ़ें: अयोध्या में कैंसल होगी सभी होटलों की प्री बुकिंग, सिर्फ इन लोगों को मिलेगी एंट्री

घरवालों का रो-रोकर है बुरा हाल
जब तक घरवालों को इसकी सूचना मिलती तब तक बहुत देर हो चुकी थी. डॉक्टर के पास पहुंचने से पहले ही बच्चे ने दम तोड़ दिया था. इस घटना ने लोगों को दहला दिया है. जो भी इस घटना के बारे में सुन रहा है, उसे भरोसा नहीं हो रहा है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement