Advertisement

VIRAL TEACHER: बच्चे को गोद में लिए क्लास में पढ़ाती दिखी टीचर, लोग बोले - मां तुझे सलाम

यह टीचर बच्चों को किताबी ज्ञान सिखाते-सिखाते जिंदगी का पाठ भी सिखा रही हैं. यह वीडियो अंकिता पांडेय नाम की एक सोशल मीडिया यूजर ने शेयर किया है.

VIRAL TEACHER: बच्चे को गोद में लिए क्लास में पढ़ाती दिखी टीचर, लोग बोले - मां तुझे सलाम
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: मां और गुरु का रिश्ता ऐसा होता है जिनके काम गिने नहीं जा सकते और न ही कभी इनकी कीमत चुकाई जा सकती है. जिस तरह मां होना एक बड़ी जिम्मेदारी होती है उसी तरह टीचर का रोल भी इससे कम नहीं और एक महिला यही दो रोल एक साथ बखूबी निभाती दिख रही है. महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और लोग इसके जज्बे को सलाम कर रहे हैं.

वीडियो में आप देखेंगे कि टीचर गोद में बच्चा लिए क्लास में पढ़ाती दिख रही हैं. बच्चा एक दम शांत अपनी मां को पढ़ाते हुए देख रहा है और सारे स्टूडेंट पूरा ध्यान देते हुए अपनी टीचर की बात सुन रहे हैं. वे जानते हैं कि इस क्लास के पीछे उनकी टीचर की कितनी मेहनत लगी है. बच्चे तो बच्चे सोशल मीडिया यूजर्स भी इस टीचर को सलाम कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: 12वीं के पेपर दे रही हैं सिर से जुड़ी बहनें, पढ़-लिख

यह टीचर बच्चों को किताबी ज्ञान सिखाते-सिखाते जिंदगी का पाठ भी सिखा रही हैं. यह वीडियो अंकिता पांडेय नाम की एक सोशल मीडिया यूजर ने शेयर किया है. इसके साथ उन्होंने लिखा, सफर की कठिनाइयां, मंजिल की खूबसूरती बयाँ करती हैं... ट्विटर पर शेयर किए गए वीडियो को 12 हजार से ज्यादा व्यू मिल चुके हैं. लोग बतौर टीचर और मां महिला की तारीफ कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Funny! मेहनती चोर ने पहले काटी घर के लॉन की घास, फिर उठा ले गया मशीन

 

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement