Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

Funny Video: टीचर ने पूछा गुस्सा क्यों आ रहा है, बच्चा बोला आपको देखकर आ रहा है

वीडियो में आप देखेंगे कि बच्चा अपनी कॉपी पर से कुछ मिटाने की कोशिश कर रहा था. उसका अंदाज देखकर टीचर ने उससे बात शुरू की.

Funny Video: टीचर ने पूछा गुस्सा क्यों आ रहा है, बच्चा बोला आपको देखकर आ रहा है
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: इंटरनेट पर एक से बढ़कर एक मजेदार वीडियो देखने को मिलते हैं. कभी-कभी तो ऐसे सीन दिख जाते हैं कि यकीन नहीं होता कि क्या कोई सच में ऐसा कर सकता है ? फिलहाल एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा जिसे देखकर लोग बच्चे की हिम्मत की तो दाद दे ही रहे हैं साथ ही हंस-हंस कर लोटपोट भी हो रहे हैं. बच्चे का अंदाज ही ऐसा है कि आप खुद को हंसने से रोक नहीं पाएंगे.

वीडियो में आप देखेंगे कि बच्चा अपनी कॉपी पर से कुछ मिटाने की कोशिश कर रहा था. उसका अंदाज देखकर टीचर ने कहा, 'फाड़ दोगे क्या?'. टीचर की बात सुनकर वह गुस्से में उसकी तरफ देखता है. इस पर दूसरी टीचर कहती है, 'गुस्सा क्यों आ रहा है, लिखने में गुस्सा क्यों आ रहा है?'. इस पर बच्चा पलट कर कहता है, आपको देखकर आ रहा है गुस्सा और किसको देखकर आ रहा है. बच्चे की बात सुनकर क्लास के सभी बच्चे हंसने लग जाते हैं. 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bhutni_ke (@bhutni_ke_memes)

 

यह भी पढ़ें: Period Theme Party Video: मां ने बेटी के लिए रखी खास पार्टी, रिटर्न गिफ्ट में सभी लड़कियों को मिले ये तोहफे

बच्चा इतना कहकर ही नहीं रुकता. जब टीचर वजह पूछती है तो वह कहता है आ जा रहा है ना, मैं भी आया था न. इस पर टीचर कहती है, मारुंगी आपको फिर, बच्चा कहता है, मारो फिर. बच्चे की रोती शक्ल और उसकी बातें सुनकर हर कोई हंस रहा है.

यह भी पढ़ें: Bihar Viral Video: एक ही ब्लैक बोर्ड पर एक तरफ पढ़ाई जा रही है हिंदी और दूसरी तरफ उर्दू

 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement