Advertisement

लड़की ने लिप्स पर लिखाया 'Meow', अजीबोगरीब टैटू देख लोगों के उड़े होश

Viral News: लड़की ने अंदर की जगह बाहर म्याऊं वाला टैटू बनवा लिया था जिसके चलते उसे सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया.

लड़की ने लिप्स पर लिखाया 'Meow', अजीबोगरीब टैटू देख लोगों के उड़े होश

Woman Wrong Tattoo

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: टैटू कराना आजकल काफी ट्रेंडी माना जा रहा है. लोग यह ट्रेंड खूब फॉलो भी करते हैं लेकिन कभी-कभी टैटू आर्टिस्ट की गलती पूरा खेल खऱाब कर देती है. कुछ ऐसा ही एक महिला के साथ हुआ है. वह टैटू अपने होंठ के अंदर वाले हिस्से में बनवाना चाहती थी लेकिन 'म्याऊं' वाला उसका मनपसंद टैटू बाहर बन गया जिससे महिला काफी परेशान हो गईं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टिकटॉक पर अपनी कहानी सुनाते हुए स्वीडन की विल्मा हैगलंड ने अपने नए टैटू की क्लिप शेयर की थी जिस पर लोगों ने मजेदार रिएक्शन दिए.

विल्मा अपने टैटू को लेकर जितना ज्यादा एक्साइटेड थीं, वह अब उतनी ही ज्यादा दुखी हो गईं. उन्होंने अपनी यह दुखभरी कहानी टिकटॉक पर शेयर की थी. टैटू पूरा होने पर उन्होंने देखा कि उनके होठों पर एक म्याऊं नाम का टैटू बना हुआ था. उन्होंने बताया कि उसने जैसा सोचा था, टैटू आर्टिस्ट ने ठीक उसका उल्टा टैटू बना दिया है.

यह भी पढ़ें- इस आदमी ने बना दी छोले-भटूरे आइसक्रीम, लोग बोले- बस यही देखना बाकी था, देखें Viral Food Video

विल्मा की परेशानी को लेकर लोगों ने उसका ही मजाक बनाया है. सोशल मीडिया यूजर्स ने विल्मा के टैटू को लेकर मजेदार रिएक्शंस दिए हैं. एक शख्स ने लिखा कि क्या जब उनका टैटू बनाया जा रहा था तो वह सो रही थीं. वहीं एक अन्य शख्स ने कहा कि क्या टैटू बनवाते टाइम क्या वह शराब के नशे में थीं या फि बेहोश हो गई थीं.

यह भी पढ़ें- होटल मैनेजर ने महिला ASI को जड़ा थप्पड़, रेड में पकड़े गए थे लड़के लड़कियां, सामने आया Video 

विल्मा का कहना है कि वह ऐसा टैटू बनवाना चाहती थीं कि जो पूरी दुनिया से छिपा उनके होठों के पीछे रहे लेकिन टैटू आर्टिंस्ट ने ही टैटू बनाने में गलती कर दी. विल्मा अब अपने इस टैटू को लेकर काफी शर्मिंदा हैं. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement