Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

Viral Video: बच्चे ने बता दी कॉर्बन डाइऑक्साइड की ऐसी परिभाषा, आप भी कह उठेंगे- वाह

Viral Funny Video: सोशल मीडिया पर वायरल हुआ सवाल साइंस सब्जेक्ट का था, जिसमें कार्बन डाइऑक्साइड के बारे में पूछा गया था. स्टूडेंट ने इसका फनी ऑन्सर दिया, जिसे टीचर ने रिजेक्ट कर दिया. हालांकि सोशल मीडिया पर लोगों को यह जवाब पसंद आया है.

Latest News
Viral Video: बच्चे ने बता दी कॉर्बन डाइऑक्साइड की ऐसी परिभाषा, आप भी कह उठेंगे- वाह
Add DNA as a Preferred Source

Viral Funny Video: स्कूल में स्टूडेंट्स कई बार मजाक-मजाक में ऐसा काम कर जाते हैं, जिसके बारे में जानकर आप हंसते ही रह जाएंगे. मजे की बात ये है कि उस काम का पढ़ाई से तो कोई लेना-देना ही नहीं होता. ऐसे ही एक बच्चे ने टीचर की तरफ से पूछे गए सवाल का ऐसा जवाब दिया है, जो सोशल मीडिया पर बेहद वायरल हो गया है. टीचर ने तो उस जवाब को गलत मानते हुए बच्चे के मार्क्स काट दिए हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर वह जवाब पूरी तरह हिट हो गया है और लोग उस बच्चे का दिमाग बेहद तेज बताते हुए जमकर तारीफ कर रहे हैं.

सवाल था 'कार्बन डाइऑक्साइड' क्या होती है?
कार्बन डाइऑक्साइड के बारे में हम सभी जानते हैं कि यह एक गैस होती है, जो हमारे सांस लेते समय ऑक्सीजन को शरीर में खींचने के बाद सांस छोड़ते समय बाहर शरीर से बाहर निकलती है. बच्चे से साइंस सब्जेक्ट में कार्बन डाइऑक्साइड को लेकर ही सवाल टीचर ने पूछा था. टीचर ने पूछा था कि कार्बन डाइऑक्साइड क्या होती है? आप सोच रहे होंगे की यह तो किसी भी साइंस स्टूडेंट के लिए बेहद आसान सवाल है. फिर बच्चे ने ऐसा क्या लिख दिया कि उसके जवाब को टीचर ने खारिज कर दिया? चलिए हम आपको बताते हैं.

बच्चे ने साइंस नहीं 'कॉमन साइंस' का दिमाग लगाकर दिया जवाब
एक स्टूडेंट ने टीचर के इस सवाल का जवाब साइंस से नहीं बल्कि 'कॉमन साइंस' से अपना दिमाग लगाकर दिया है. कॉमन साइंस वह फैक्ट होता है, जो हमें कुछ भी फनी यानी मजाकिया सोचने पर मजबूर करता है. स्टूडेंट ने भी यही काम किया और कॉमन साइंस से जवाब सोचते हुए कार्बन को दो हिस्सों 'कार' और 'बन' में बांट दिया. इसके बाद उसने लिखा,'कोई शख्स कार में बॉर्न यानी पैदा हुआ हो और यदि वह आउटसाइड मर जाए तो ऐसा शख्स कार्बन डाईऑक्साइड कहलाएगा. Car- bon die outside.'

इंस्टाग्राम पर वायरल हुआ है इसका वीडियो
इस जवाब को इंस्टाग्राम यूजर @lklogic_math ने अपने इंस्टा हैंडल पर शेयर किया है. उसने वीडियो पर कैप्शन लिखा,' टीचर शॉक्ड, यह सवाल 5 मार्क्स का था, लेकिन एग्जामनर ने इस पर शून्य अंक दिए और पेरेंट्स को बुलाने के लिए कह दिया है.' यह वीडियो बेहद वायरल हो गया है, जिसे अब तक 1.2 करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं और 1,000 से अधिक लोगों ने इस पर कमेंट किए हैं. एक यूजर ने लिखा,' टीचर शॉक्ड स्टूडेंट रॉक्ड' तो दूसरे यूजर ने लिखा,'इतने अच्छे जवाब पर भी पता नहीं टीचर ने पेरेंट्स को क्यों बाल लिया?' तीसरे यूजर ने लिखा,'ये टीचर की ही खुद ऑन्सर लिखकर वायरल होने की कोशिश है.'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by LK Logic (@lklogic_math)

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement