Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

Video: लंदन में बीच सड़क बेटी सना संग जमकर थिरके सौरव गांगुली, इस अंदाज में मनाया 50वां जन्मदिन

इस साल गांगुली ने अपने खास दिन को मनाने के लिए कोई 5 स्टार होटल या बीच नहीं बल्कि लंदन की एक शांत हो चुकी सड़क को चुना. बर्थडे की शाम दादा अपनी बेटी, पत्नी और कुछ दोस्तों के साथ शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के गाने पर जमकर ठुमके लगाते नजर आए. 

Video: लंदन में बीच सड़क बेटी सना संग जमकर थिरके सौरव गांगुली, इस अंदाज में मनाया 50वां जन्मदिन
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई (BCCI) अध्यक्ष सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) आज अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं. क्रिकेट की दुनिया में 'दादा' के नाम से मशहूर गांगुली इन दिनों लंदन में हैं और वहीं पर उन्होंने अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया. इस बीच सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में गांगुली अपनी बेटी सना, पत्नी डोना और कुछ करीबी दोस्तों के साथ लंदन की सड़कों पर थिरकते नजर आ रहे हैं. 

जानकारी के अनुसार, इस साल गांगुली ने अपने खास दिन को मनाने के लिए कोई 5 स्टार होटल या बीच नहीं बल्कि लंदन की एक शांत हो चुकी सड़क को चुना. बर्थडे की शाम दादा अपनी बेटी, पत्नी और कुछ दोस्तों के साथ शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के गाने पर जमकर ठुमके लगाते नजर आए. 

यहां देखे वीडियो-

यह भी पढ़ें-  Sourav Ganguly Birthday: राहुल द्रविड़ के बेटे ने पिता को कोच बनाने की सिफारिश की थी सौरभ गांगुली से, जानें पूरी कहानी 

वीडियो में गांगुली को SRK के गाने 'दीवानगी-दीवानगी' पर मजेदार डांस करते हुए देखा जा सकता है. दादा का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. फैंस वीडियो के कमेंट सेक्शन में जाकर उन्हें जन्मदिन की बधाइयां दे रहे हैं. 
 

यह भी पढ़ें: Birthday Special: धोनी ने क्यों मुंडवा लिए थे बाल, खूब वायरल हुई थी ये तस्वीर

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement