Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

मां को दुल्हन बने देखकर ऐसा था इस छोटे से बच्चे का रिएक्शन, दिल छूने वाला Video हुआ Viral

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते ही काफी लाइक्स और कमेंट्स मिल चुके हैं. यूजर्स इसे देखकर काफी भावुक भी हो रहे हैं.

मां को दुल्हन बने देखकर ऐसा था इस छोटे से बच्चे का रिएक्शन, दिल छूने वाला Video हुआ Viral

Bride Video viral with son

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: मदर्स डे (Mothers Day) नजदीक ही है. बस तीन दिन बाद 8 तारीख को दुनिया भर में ये खास दिन मनाया जाएगा. इस बीच एक खास वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक मां है और एक उसका बेटा. खास बात ये है कि इस मां की शादी हो रही है, जिसमें छोटा सा बेटा भी पहुंचकर मां को गले से लगा लेता है. 

गुडन्यूज रिपोर्टेड नाम के एक इंस्टाग्राम हैंडल से इस वीडियो को शेयर किया गया है. इसमें ज्यादा जानकारी नहीं है, लेकिन वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है. इस वीडियो में खूबसूरत व्हाइट ड्रेस में एक दुल्हन की एंट्री के वक्त उसका बेटा सामने से मम्मा पुकारता हुआ आता है और मां के गले लग जाता है.

ये भी पढ़ें- कौन है Bollywood की सबसे कूल मॉम ? इन 10 एक्‍ट्रेसेज की जिंदगी देगी जवाब

 

इसी पल मां बेहद भावुक हो जाती है और उसे समझ में नहीं आता कि कैसे रिएक्ट करे. इस दौरान शादी में मौजूद मेहमान भी जोर से हंस पड़ते हैं औऱ सबकी आंखें भी इस भावुक पल को देखकर नम हो जाती हैं.

ये भी पढ़ें- Mothers Day 2022: देश की कमान संभालने वाली इन सुपरमॉम ने महामारी से फासीवाद तक को हराया

इसी के साथ मां की आंखों में आंसू हैं और वह अपने बेटे का हाथ पकड़ती है, तभी दूसरी तरफ से लड़के का होने वाला पिता उसका हाथ पकड़ लेता है. फिर तीनों वेडिंग सेरेमनी के लिए साथ चलकर आते हैं. इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स रह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं. कुछ के लिए यह बेहद भावुक करने वाला है तो कुछ इससे प्रेरित हो रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है कि मैंने इस वीडियो को लगभग 20बार देखा है और मेरा मन ही नहीं भरता.

ये भी पढ़ें- Nargis के नाम बेटी नम्रता का इमोशनल नोट, कहा- छुपकर रोते थे पापा पर कभी चेहरे पर झलकने नहीं दिया दुख

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.


 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement