Advertisement

सांप के साथ घोड़े बेचकर सो रहा था शख्स, नींद खुलते ही पड़ी नजर तो उड़ गए होश

Viral News: शख्स जैसे ही नींद से जागता है तो सांप को देखकर डर के मारे बिस्तर छोड़कर भागने लगता है. वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है.

सांप के साथ घोड़े बेचकर सो रहा था शख्स, नींद खुलते ही पड़ी नजर तो उड़ गए होश
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: सांप को देखकर अच्छे-अच्छों को पसीना आ जाता है क्योंकि सांप के डसने पर इंसान की जिंदगी बचना काफी मुश्किल हो जाता है.  सांपों से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल रहते हैं लेकिन अब एक नया वीडियो सामने आया है जो कि हैरान करने वाला है. एक शख्स अपने बिस्तर पर सोता हुआ दिखता है लेकिन उसके बगल में एक सांप मौजूद होता है. जब शख्स की नींद खुलती है तो वह डर से सकपका जाता है और तेजी से भागने लगता है.

दरअसल, इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक शख्स बेड पर सो रहा होता है, जिसके पास कब सांप आकर सो जाता है, उसे पता ही नहीं चलता. ऐसे में सांप भी शख्स के बगल में आराम से सोने का आनंद लेता है. जैसे ही शख्स की नींद खुलती है, उसकी हवा टाइट हो जाती है और वो भागने लगता है और भागते हुए गिर जाता है.

यह भी पढ़ें- वंदे भारत एक्सप्रेस में बिना टिकट घुस गया शख्स, किया ऐसा काम कि अधिकारियों के छूटे पसीने 

ऐसे में ये वीडियो इंस्टाग्राम पर काफी धूम मचा रहा है और जो भी इसे देख रहा है, वह गजब के रिएक्शन दे रहे हैं. ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि जागने के बाद तो स्वाद आ गया होगा. वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है कि सोते समय अपने आसपास जरूर देख लेना चाहिए, ताकि कोई अनहोनी ना हो.

यह भी पढ़ें- बॉयफ्रेंड ने दिया ऐसा सरप्राइज कि गुस्से से बौखला गई लड़की, फटकार लगाने के बाद कर लिया ब्रेकअप 

बता दें कि इस वीडियो को  'mr_akhil_0098' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इस वीडियो को अब तक 1 करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं और इस पर जमकर लाइक्स और कमेंट्स आ रहे हैं. वीडियो इंस्टाग्राम पर ट्रेंड कर रहा है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement