Advertisement

Viral Video: गिलास से पानी पी रहा था सांप, अचानक खोल दिया फन

सांप अपने रंग और फन की वजह से काफी डरावना लग रहा है. जिस तरह वह गिलास से पानी पी रहा है शायद आपने ऐसे किसी सांप को गिलास से पानी पीते नहीं देखा होगा.

Viral Video: गिलास से पानी पी रहा था सांप, अचानक खोल दिया फन
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: इंस्टाग्राम पर एक वीडियो बहुत ही ज्यादा वायरल हो रहा है. इस वीडियो में आप देखेंगे कि एक शख्स सांप को गिलास से पानी पिला रहा है. पानी पिलाने तक तो ठीक था लेकिन अचानक सांप अपना फन फैला देता है. सांप को इस रूप में देखकर सभी हैरान रह गए. 

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में आप देखेंगे कि एक शख्स के हाथ में गिलास है. वह सांप को पानी पिलाने की कोशिश कर रहा था. सांप भी बड़े ही प्यार से पानी पी रहा था और आखिर वह पानी पिलाने वाले की तरफ मुड़ता है. एक बार में तो देखकर डर ही लग जाता है कि कहीं वह उसे काट न ले लेकिन ऐसा भी हो सकता है कि वह पानी पिलाने वाले को थैंक्यू कह रहा हो. खैर सांप के दिल की बात वही जाने इसे देखने वाले जरूर खौफ में आ गए कि कहीं अगले पल सांप ने उस शख्स को डस तो नहीं लिया.

 

यह भी पढ़ें: मोपेड पर भीख मांगने निकलता है कपल, एक दिन इतनी होती है कमाई

यह सांप अपने रंग और फन की वजह से काफी डरावना लग रहा है. जिस तरह वह गिलास से पानी पी रहा है शायद आपने ऐसे किसी सांप को गिलास से पानी पीते नहीं देखा होगा. इस शख्स को देखकर ऐसा लग रहा है मानो यह कोई प्रोफेशनल है. नहीं तो इस तरह सांप के साथ कोई इतना सहज कैसे हो सकता है. इसी जांबाजी की वजह से लोग इस शख्स को खतरों का खिलाड़ी बता रहे हैं. 

यह भी पढ़ें: आखिरकार मिल ही गया पैसों का पेड़, 1,700 साल पुराना है इसका इतिहास

 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement