Advertisement

स्मृति ईरानी को अचानक क्यों आई Hera Pheri के बाबू भैया और राजू की याद? वीडियो में छिपा है जवाब

Viral News: स्मृति ईरानी ने अभिनेता अक्षय कुमार और परेश रावल की फिल्म Hera Pheri की एक वीडियो क्लिप अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की.

स्मृति ईरानी को अचानक क्यों आई Hera Pheri के बाबू भैया और राजू की याद? वीडियो में छिपा है जवाब

Smriti Irani

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: धार्मिक मान्यताओं के हिसाब से देखें तो सोमवार बहुत शुभ दिन माना जाता है. लेकिन नौकरी पेशा वाले लोगों के लिए यह दिन सबसे बुरा होता है. ऐसा इसलिए क्योंकि रविवार की छुट्टी में आराम करने की वजह अगले दिन दफ्तर जाने में नींद और आलसपन सा महसूस होता है. अच्छा ये आलसपन नौकरी करने वालों में ही नहीं बल्कि नेताओं में भी होता है. केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) ने ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है. जिस पर लोग जमकर रिएक्शन दे रहे हैं.

स्मृति ईरानी ने अभिनेता अक्षय कुमार और परेश रावल की फिल्म Hera Pheri की एक वीडियो क्लिप अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की. उन्होंने तस्वीर के साथ एक फनी कैप्शन भी लिखा, 'जब रविवार (Sunday) कहता है सोमवार से मैं चला जाऊंगा.'

ये भी पढ़ें- 'क्या रोहिणी न्यूड तस्वीरों पर बात करेंगी?', कर्नाटक में महिला  IPS और IAS के बीच बढ़ा टकराव

वीडियो को यह क्लिप फिल्म हेराफेरी की है. जिसमें अक्षय कुमार के ऊपर रविवार का कैप्शन लगा है और वह सोमवार यानी परेश रावल से कह रहे हैं कि मैं चला जाऊंगा. इस पर परेश रावल कहते हैं चला जा. अक्षय कुमार फिर कहते हैं मैं सचमुच चला जाऊंगा. बाबू भईया कहते हैं हां-हां चला जा.

इस पर यूजर्स अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'मैम आपके लिए तो रविवार भी सोमवार की तरह नहीं होगा. क्योंकि सरकार को हमेशा सतर्क रहने होता है.'

ये भी पढ़ें- मां-बेटे का रोमांटिक वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर भड़के लोग

स्मृति ईरानी की बेटी की शादी में पहुंचे थे दिग्गज
बता दें कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की बेटी शनैल ईरानी ने बीते 9 फरवरी को राजस्थान में शादी रचाई थी. शनैल ने कनाडा के एक वकील अर्जुन वाला के संग शादी की है. इस दौरान स्मृति ईरानी ने अपनी बेटी की रिसेप्शन पार्टी में बॉलीवुड से लेकर राजनीतिक जगत की कई हस्तियों को बुलाया था.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement