Advertisement

Shocking Video: चार साल की बच्ची को आवारा सांड ने कुचला, दिल दहला देगा इस खौफनाक हादसे का वीडियो

Brutal Viral Video: अलीगढ़ में बच्ची अकेले सुनसान सड़क पर खड़ी हुई थी, जहां से सांड गुजर रहा था. अचानक उसने बच्ची को कुचल दिया.

Shocking Video: चार साल की बच्ची को आवारा सांड ने कुचला, दिल दहला देगा इस खौफनाक हादसे का वीडियो

Bull Viral Video

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Aligarh News- उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है. अलीगढ़ शहर के थाना गांधी पार्क के तहत धनीपुर मंडी इलाके में चार साल की एक बच्ची को दिनदहाड़े आवारा सांड ने सींगों से टक्कर मारने के बाद बुरी तरह कुचल दिया. शोर सुनकर दौड़े लोगों ने बच्ची को सांड के नीचे से निकाला. बच्ची को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसे देखकर आपके होश उड़ सकते हैं. 

वायरल वीडियो में दिख रहा दर्दनाक हादसा

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में एक कच्ची गली सुनसान पड़ी हुई है, जिसमें 4 साल की बच्ची बीच रास्ते पर खड़ी हुई है. सामने से आ रहा सांड अचानक तेजी से बच्ची की तरफ दौड़ा और उसे सींगों से टक्कर मारकर दूर फेंक दिया. इसके बाद भी सांड ने नीचे बेजान हालत में गिर गई बच्ची को दोबारा अपने नथुनों से जमीन पर रगड़ दिया. फिर सांड बच्ची को अपने नीचे दबाकर बैठ गया. शोर सुनकर गली में से एक आदमी दौड़ता है, जबकि वहां से स्कूटी पर गुजर रहा एक आदमी भी वाहन छोड़कर दौड़ा. दोनों ने बच्ची को सांड के कब्जे से छुड़ाया. इसके बाद उसे स्थानीय अस्पताल में लेकर गए हैं, जहां उसका गंभीर हालत में इलाज चल रहा है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement