Advertisement

Weird News: महिला की हत्या के मामले में भेड़ को 3 साल की सजा, मालिक पर जुर्माना

भेड़ अपने सींगों से महिला पर तब तक हमला करता रहा जब तक कि उसकी सारी पसलियां नहीं टूट गईं.

Weird News: महिला की हत्या के मामले में भेड़ को 3 साल की सजा, मालिक पर जुर्माना
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: महिला की हत्या के मामले में एक भेड़ को जेल की सजा. मामला सुनकर आपको अटपटा लग रहा होगा लेकिन यह 100 फीसदी सच्ची खबर है. घटना अफ्रीका की है यहां एक भेड़ पर आरोप था कि उसने एक महिला को इतने गंभीर रूप से घायल कर दिया कि उसकी मौत हो गई. इस मामले में भेड़ को तीन साल की सजा सुनाई गई. सजा सुनाने से पहले भेड़ को 1 हफ्ते हिरासत में भी रखा गया था.

आप शायद इस तरह की खबर पहली बार पढ़ रहे होंगे. यह घटना दक्षिणी सुडान की है. यहां एक भेड़ ने 40 साल की महिला को इस कदर जख्मी किया कि उसे बचाया नहीं जा सका. यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. भेड़ अपने सींगों से महिला पर तब तक हमला करता रहा जब तक कि उसकी सारी पसलियां नहीं टूट गईं. इसके बाद जब महिला बेहोश हो गई तब  कहीं जाकर भेड़ ने उसे छोड़ा. बुरी तरह जख्मी महिला को अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसने वहां पहुंचते ही दम तोड़ दिया.

यह भी पढ़ें: UP वालों ने तोड़ा बीयर पीने का रिकॉर्ड, एक महीने में बिकीं 7.56 करोड़ Beer Can

इस मामले में भेड़ को सजा मिली ही साथ ही साथ उसके मालिक को भी सजा मिली. मालिक को मृतक महिला के परिवार को जुर्माने के तौर पर पांच गाय देने का आदेश दिया गया.

यह भी पढ़ें:  किया ऐसा डांस कि फट गई जमीन, यूं धंसा रह गया डांसर

 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement