Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

DTC के आगे जिगजैग चलाई बुलेट, Instagram Video से ढूंढकर Delhi Police ने सिखाया ताउम्र याद रहने वाला सबक

Viral News in Hindi: दिल्ली में इंस्टाग्राम रील्स के लिए युवक ने बिना हेलमेट पहने बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार होकर स्टंट किया था. चलती बस के सामने दिखाए इस स्टंट का वीडियो वायरल होने के बाद से दिल्ली पुलिस उसकी तलाश कर रही थी.

Latest News
DTC के आगे जिगजैग चलाई बुलेट, Instagram Video से ढूंढकर Delhi Police ने सिखाया ताउम्र याद रहने वाला सबक

Delhi में बस के आगे स्टंट दिखाता युवक.

Add DNA as a Preferred Source

Viral News in Hindi: दिल्ली में DTC बस को 'चलता-फिरता यमदूत' के निकनेम से पुकारा जाता है. ऐसे में यदि DTC बस के सामने कोई बाइक से स्टंट दिखाने लगे तो आप यही कहेंगे कि यह अपनी मौत को दावत दे रहा है. फिर भी ऐसी बेवकूफी करने वाला शख्स मिल गया है. पूर्वी दिल्ली के यमुना विहार इलाके में एक युवक ने इंस्टाग्राम रील्स वीडियो (Instagram Reels Video) बनाने के लिए स्टंट किया. लेकिन उसी वीडियो ने युवक को दिल्ली पुलिस (Delhi Police) तक पहुंचा दिया. दिल्ली पुलिस ने युवक की रॉयल एनफील्ड बुलेट मोटरसाइकिल जब्त कर ली और उस युवक को ऐसा सबक सिखाया है कि वह ताउम्र याद रखेगा. दरअसल पुलिस ने बाइक के कागज 15 साल से ज्यादा पुराने होने के कारण उसे स्क्रैपर के हवाले कर दिया, जिसने उस बाइक को कबाड़ में बदल दिया है. यह कदम दिल्ली-NCR में लागू ओल्ड व्हीकल पॉलिसी के तहत किया गया है.

क्या थी पूरी घटना ये भी जान लीजिए
पूर्वी दिल्ली के यमुना विहार इलाके में दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (Delhi Transport Corporation) की बस संख्या 253 के सामने एक युवक अपनी बुलेट मोटरसाइकिल लेकर पहुंचा. युवक ने बस के आगे जिग-जैग अंदाज में बाइक चलाते हुए स्टंट किया. इस स्टंट के कारण बस का रास्ता रुक रहा था, जिससे ड्राइवर बाइक को ओवरटेक भी नहीं कर पा रहा था. इसके चलते बस ड्राइवर को बार-बार ब्रेक लगाने पड़े और यात्रियों को भी परेशानी हुई. यह युवक हेलमेट भी नहीं लगाए हुए था. बाइक से आगे कुछ दूरी पर युवक के साथी उसके इस कारनामे का वीडियो बना रहे थे. यह वीडियो इंस्टाग्राम रील्स (Instagram Reels) के लिए बनाया गया था. युवक ने चलती बस का साइड-व्यू मिरर पकड़कर उसके साथ चलने की खतरनाक कोशिश भी की. 

वीडियो वायरल होने पर एक्टिव हुई पुलिस
इंस्टाग्राम रील्स पर युवक की इस हरकत का वीडियो वायरल हो गया, जिस पर कैप्शन में लिखा था, अब बताओ लोकेशन. साथ ही बैकग्राउंड में म्यूजिक भी बज रहा था. वीडियो वायरल होते ही दिल्ली पुलिस एक्टिव हो गई. इसके बाद युवक को दबोचने के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया. वीडियो व अन्य सोर्सेज से मिली जानकारी के बाद पुलिस टीमों ने युवक का पता लगा लिया.

13 साल पहले खरीदी थी बाइक, अब तक नहीं कराई ट्रांसफर
पुलिस टीम बाइक के नंबर के आधार पर उसे तलाश करती हुए जिस शख्स के पास पहुंची, उसने बाइक को 13 साल पहले ही बेच देने की जानकारी दी. हालांकि अब तक खरीदने वाले युवक ने बाइक को अपने नाम पर ट्रांसफर नहीं कराया था. दिल्ली पुलिस ने बाइक के पहले ऑनर को इस मामले में पूछताछ के लिए बुला लिया. पूछताछ में सामने आया कि बाइक 15 साल से ज्यादा पुरानी है. इसके बाद पुलिस ने स्टंट करने वाले युवक को सबक सिखाने के लिए दिल्ली की एंटी-पॉल्यूशन पॉलिसी के तहत रॉयल एनफील्ड बुलेट को स्क्रैप करने का निर्णय लिया है. दिल्ली पुलिस ने बाइकर्स को भी सलाह दी है कि वे रोड सेफ्टी रूल्स (Road Safety Rules) को पूरी तरह फॉलो करें. साथ ही खतरनाक स्टंट करके अपनी और दूसरों की जान को खतरे में ना डालें.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement