Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

Road Accident में वैन के उडे़ परखच्चे लेकिन ड्राइवर को खरोंच तक न आई, लोग बोले-' क्या छुट्टी पर गए थे यमराज'

फ्रेम में आप देख सकते हैं कि यह टक्कर कितनी जबरदस्त थी. ट्रक से टकराते ही वैन के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए.

Road Accident में वैन के उडे़ परखच्चे लेकिन ड्राइवर को खरोंच तक न आई, लोग बोले-' क्या छुट्टी पर गए थे यमराज'
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: वो कहावत तो आपने सुनी ही होगी, 'जाको राखे साइयां मार सके ना कोय.'  सोशल मीडिया पर इस कहावत को चरितार्थ करने वाला एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक वैन और ट्रक की भीषण टक्कर होने से वाहन के परखच्चे उड़ जाते हैं लेकिन उसे चला रहे ड्राइवर को एक खरोंच तक नहीं आती है. रोंगटे खड़े कर देने वाले रोड एक्सीडेंट के इस वीडियो को देखकर आपके मुंह से भी निकल ही जाएगा कि 'लगता है यमराज उस वक्त छुट्टी पर गए थे.'

सड़क हादसे के इस वीडियो में एक पिकअप ट्रक को अपनी लेन में दौड़ते हुए देखा जा रहा है. तभी सामने से आ रही वैन का नियंत्रण बिगड़ जाता है जिससे दोनों वाहनों में जबरदस्त टक्कर हो जाती है. फ्रेम में आप देख सकते हैं कि यह टक्कर कितनी जबरदस्त थी. ट्रक से टकराते ही वैन के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए. वाहन का पूरा इंजन चकनाचूर हो गया. ड्राइवर सीट के आसपास का सारा हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया लेकिन ड्राइवर सीट पर बैठे शख्स को खरोच तक नहीं आई. इतने भीषण एक्सीडेंट के बाद भी वह आराम से सीट पर बैठा है. अब ऐसी किस्मत को किसी खास को ही मिलती है.

यहां देखें वीडियो-

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Meemlogy (@meemlogy)

 

वायरल वीडियो को meemlogy नामक इंस्टाग्राम यूजर द्वारा शेयर किया गया है जिसे देख हर कोई दंग है. लोग लगातार वीडियो पर शोकिंग कमेंट कर रहे हैं. लोगों के मन में रह रहकर यह सवाल आ रहा है कि यह कैसे मुमकिन है. वहीं हादसे के बाद वाहन की हालत देख चालक भी सोच रहा होगा कि आज उसकी किस्मत वाकई अच्छी थी.   

ये भी पढ़ें- Shocking! यहां शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन को नहीं है टॉयलेट जाने की इजाजत, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

ये भी पढ़ें- Bihar: पापा करते हैं रेप, मां भी नहीं सुनती... Video बना न्याय के लिए थाने पहुंच गई बेटी

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement