Advertisement

Rivaba Jadeja Viral Video: 'शांत रहें, होशियार ना बनें' सांसद-मेयर पर सरेआम भड़कीं रवींद्र जडेजा की वाइफ रिवाबा

Rivaba Jadeja Video: क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा जामनगर सीट से भाजपा की विधायक भी हैं. वे एक सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल होने गई थीं. इसी दौरान उनकी सांसद और मेयर से भिड़ंत हो गई.

Rivaba Jadeja Viral Video: 'शांत रहें, होशियार ना बनें' सांसद-मेयर पर सरेआम भड़कीं रवींद्र जडेजा की वाइफ रिवाबा

Rivaba Jadeja की भाजपा मेयर और भाजपा सांसद के साथ एक कार्यक्रम में भिड़ंत हो गई है.

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Rivaba Jadeja Latest News- भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा अपने सादगी वाले अंदाज के लिए मशहूर हैं, लेकिन गुरुवार को लोगों ने उनका गुस्से वाला चंडी रूप भी देख लिया. जामनगर में एक कार्यक्रम के दौरान भाजपा विधायक रिवाबा जडेजा मंच पर ही स्थानीय मेयर बीनाबेन कोठारी और भाजपा सांसद पूनमबेन हेमंतभाई पर भड़क गईं. उन्होंने दोनों को सरेआम जमकर हड़काया और ज्यादा होशियारी नहीं दिखाने की बात कही. रिवाबा की इस नोंकझोंक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें वे बेहद गुस्से में दिखाई दे रही हैं.

लखोटा झील पर आयोजित हो रहा था कार्यक्रम

वीडियो जामनगर की लखोटा झील पर शहीद स्मारक के उद्घाटन कार्यक्रम का बताया जा रहा है. जामनगर नॉर्थ सीट की विधायक रिवाबा को इस कार्यक्रम में बुलाया गया था, जहां पहले से ही मेयर बीनाबेन और सांसद पूनमबेन मौजूद थीं. इसी दौरान किसी बात पर रिवाबा की मेयर के साथ कहासुनी शुरू हो गई. भाजपा सांसद ने दोनों के बीच झगड़ा खत्म कराने के लिए रिवाबा को शांत करने की कोशिश की, तो रिवाबा उन पर भी भड़क उठीं.

वायरल वीडियो में बेहद गुस्से में दिख रहीं रिवाबा

सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस नोंकझोंक के वीडियो में ऑरेंज रंग की साड़ी पहने रिवाबा बेहद गुस्से में दिख रही हैं. नाराज रिवाबा जडेजा ने कहा कि कुछ लोग कुछ भी न समझ पाने पर भी स्मार्ट बन जाते हैं. उन्होंने मेयर से यह भी कहा कि शांत रहो, ज्यादा होशियार बनने की कोशिश मत करो. सांसद पूनमबेन ने हस्तक्षेप किया तो रिवाबा ने उनसे कहा कि आप ही ये सब करा रही हैं, इसे (मेयर को) रोकने की कोशिश करें. हालांकि बाद में पुलिस अधिकारियों के हस्तक्षेप करने पर यह नोंकझोंक खत्म हो गई, लेकिन सोशल मीडिया पर इसे लोग जमकर शेयर कर रहे हैं और कमेंट कर रहे हैं.

वायरल हुआ था जडेजा के पैर छूने का भी वीडियो

इससे पहले रिवाबा का एक वीडियो उस समय वायरल हुआ था, जब उन्होंने सार्वजनिक तौर पर रवींद्र जडेजा के पैर छुए थे. लोगों ने उनके इस सादगी भरे भारतीय नारी वाले अंदाज की जमकर तारीफ की थी. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement