Advertisement

RCB Victory Parade Stampede के बाद क्या बोले स्टार परफॉर्मर Virat Kohli?

भगदड के बाद चिन्नास्वामी स्टेडियम में थैंक यू नोट के लिए भले ही सोशल मीडिया पर विराट कोहली की जमकर आलोचना हुई हो, लेकिन हमारे लिए भी ये जान लेना जरूरी हो जाता है कि आखिर विराट कोहली ने कहा क्या है. 

Latest News
RCB Victory Parade Stampede के बाद क्या बोले स्टार परफॉर्मर Virat Kohli?
Add DNA as a Preferred Source

बेंगलुरु में चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर मची भगदड़ ने पूरे देश को स्तब्ध कर के रख दिया है. घटना में 11 लोगों की मौत हुई है जबकि दो दर्जन से ऊपर लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. घटना के कुछ देर बाद कप्तान रजत पाटीदार और विराट कोहली के नेतृत्व में चिन्नास्वामी स्टेडियम पहुंची आरसीबी की टीम ने फैंस को धन्यवाद बोला. 

हालांकि इस थैंक यू नोट के लिए सोशल मीडिया पर विराट कोहली की जमकर आलोचना हुई है. लेकिन हमारे लिए भी ये जान लेना बहुत जरूरी हो जाता है कि मौके पर मौजूद आरसीबी के स्टार प्लेयर विराट कोहली ने क्या कहा है. 

बता दें कि जैसे ही मंच पर विराट कोहली पहुंचे स्टेडियम में मौजूद फैंस ने आरसीबी-आरसीबी के नारे लगाने शुरू कर दिए और वो किंग कोहली को चीयर करने लग गए. स्टेडियम में शोर कुछ इस हद तक था कि कुछ सुनाई नहीं दे रहा था.

इसी बीच कोहली ने कहा कि मेरे पास ज्यादा वक्त नहीं है. हमें इसे जल्दी निपटाना है. उन्होंने फैंस का शुक्रिया अदा किया और कहा कि ये ट्रॉफी आप लोगों की दुआओं की वजह से है. ये लंबे इंतजार के बाद आई है.

बाद में टीम के कप्तान रजत पाटीदार ने भी फैंस से मन की बात की और कहा कि देशभर के करोड़ों लोगों ने हमें हर जगह सपोर्ट किया. हम सभी का शुक्रिया अदा करते हैं. बाद में स्टेडियम में ही टीम ने ट्रॉफी के साथ फोटोशूट कराया. बताया जा रहा है कि हादसे के कारण जल्द ही प्रोग्राम खत्म कर दिया गया. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement