Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

Ranbir-Alia की शादी से पहले रानू मंडल बनीं दुल्हन, VIRAL हुआ ब्राइडल लुक

रानू मंडल कच्चा बादाम गाकर भले ही ट्रोल हो रही हैं लेकिन 2019 में हर तरफ रानू ही रानू थीं.

Ranbir-Alia की शादी से पहले रानू मंडल बनीं दुल्हन, VIRAL हुआ ब्राइडल लुक
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: एक गाना गाकर रातों-रात स्टार बनीं रानू मंडल एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार वायरल होने की दो वजह हैं. एक तो उनका ब्राइडल लुक और दूसरा गाना. यूं तो रानू अक्सर ही गाती-गुनगुनाती दिख जाती हैं लेकिन इस वीडियो में उनका लुक चर्चा में बना हुआ है. जैसा कि आप देख सकते हैं कि रानू ने एक अलग ही लुक लिया हुआ है. मतलब यह समझना मुश्किल है कि ऐसी क्या बात हो गई जो रानू को कच्चा बादाम गाने के लिए ऐसा लुक लेना पड़ा. वह इससे पहले भी कच्चा बादाम गा चुकी हैं जब उन्हें बहुत ट्रोल किया गया था.

यह भी पढ़ें: इधर हो रही Alia-Ranbir का शादी, उधर जूता चुराई में 6 फुट के लड़के से भिड़ गई सालियां

यह वीडियो किसने रिकॉर्ड किया है इस बारे में तो कोई अपडेट नहीं है लेकिन लोग इसे देखकर हैरान हैं. सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि Ranbir Kapoor-Alia Bhatt की शादी के बीच बस यही देखना बाकी रह गया था. अब चाहे लोगों को पसंद आया या नहीं लेकिन यह लोगों की अटेंशन लेने में कामयाब रहा. फिलहाल यह वीडियो फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम समेत कई सोशल मीडिया पर प्लेटफॉर्म पर वायरल हो चुका है.

तीन साल पहले पाया था स्टारडम

रानू मंडल कच्चा बादाम गाकर भले ही ट्रोल हो रही हैं लेकिन 2019 में हर तरफ रानू ही रानू थीं. उनका वीडियो इस कदर वायरल हुआ था कि म्यूजिक डायरेक्टर, कंपोजर और सिंगर हिमेश रेशमिया ने उन्हें मुंबई बुला लिया था. इतना ही नहीं हिमेश ने रानू को अपनी फिल्म में एक गाना भी ऑफर किया था. रानू मंडल 1972 का गाना 'एक प्यार का नगमा है' गाकर सोशल मीडिया पर छा गई थीं.

यह भी पढ़ें: 104 साल की दादी लाईं 100 में 89 नंबर, अपना रिजल्ट देखकर लगाया जोरदार ठहाका

 

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement