Advertisement

Shocking! प्रिंसिपल पति को दौड़ा-दौड़ाकर पीटती थी पत्नी, डर की वजह से छोड़ा घर

अजीत सिंह है उन्होंने 9 साल पहले हरियाणा के सोनीपत की सुमन से लव मैरिज की थी. शुरुआती दिनों में सब ठीक था लेकिन धीरे-धीरे हालात बिगड़ने लगे.

Shocking! प्रिंसिपल पति को दौड़ा-दौड़ाकर पीटती थी पत्नी, डर की वजह से छोड़ा घर
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: राजस्थान के भिवाड़ी ने एक स्कूल प्रिंसिपल ने अदालत में घरेलू हिंसा का मामला दर्ज करवाया है. प्रिंसिपल का आरोप है कि उनकी पत्नी पिछले एक साल से उन पर हाथ उठा रही है और अब वह इस मामले में न्याय चाहते हैं. अपने पक्ष को मजबूत करने के लिए प्रिंसिपल साहब ने अपने घर की सीसीटीवी फुटेज भी शेयर की. इस वीडियो में आप महिला को प्रिंसिपल पति की पिटाई करते देख सकते हैं. उन्होंने कहा कि पहले वो समाज में बदनामी के डर से चुप थे लेकिन अब वह इसे और नहीं झेल सकते. वह रोज-रोज के हंगामे और लड़ाई-झगड़े से परेशान हो चुके हैं.

9 साल पहले हुई थी शादी

प्रिंसिपल का नाम अजीत सिंह है उन्होंने 9 साल पहले हरियाणा के सोनीपत की सुमन से लव मैरिज की थी. शुरुआती दिनों में सब ठीक था लेकिन धीरे-धीरे हालात बिगड़ने लगे. वायरल फुटेज से साफ है कि प्रिंसिपल के आरोप सही हैं. वह उन पर बच्चे के बैट से भी हमला कर रही थी. पति का आरोप था महिला गुस्से में होती है कुछ भी उठाकर फेंकती है. गुस्से में लाल महिला को देखकर उनका आठ साल का बच्चा भी सहम जाता है. वह बिना सोचे-समझे हाथ उठा देती है.अजीत ने बताया कि वह कई बार जख्मी हुए हैं. मैंने हमेशा अपना दर्द छिपाने की कोशिश की लेकिन पत्नी का गुस्सा ठंडा होने का नाम नहीं ले रहा था. उनके घर के सीसीटीवी फुटेज की मदद से वह इस पूरी घटना को सबसे सामने ला पाए.

यह भी पढ़ें: McDonald: कोल्ड ड्रिंक में मिली मरी हुई छिपकली, इंटरनेट पर वायरल हुआ वीडियो

अजीत सिंह ने कहा कि वो एक अध्यापक हैं.अध्यापक अगर महिला पर हाथ उठाए और कानून को हाथ में ले तो ये भारतीय संस्कृति और उनके ओहदे के खिलाफ है. अगर उनके छात्र-छात्राओं तक यह बात जाती तो उन पर नकारात्मक असर पड़ता बस इसी गरिमा को बनाए रखने के लिए उन्होंने बीवी की बदसुलूकी बर्दाश्त की. पत्नी की मार का उनकी मनस्थिति पर भी पड़ा है. वे मानसिक तौर पर भी काफी कमजोर हो गए हैं. हालात यह है कि वो कई बात कहते कहते भूल जाते हैं. पिछले एक महीने से पिटाई के डर से शिक्षक अजीत घर भी नहीं गए हैं.

यह भी पढ़ें: Viral Video: फोटो ले रही थी लड़की, गुस्साए हाथी ने जड़ दिया जोरदार तमाचा

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement