Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

Marriage Leave पर जा रही थी महिला कांस्टेबल, साथी पुलिस वालों ने थाने में हल्दी की रस्म करवा ​जीता दिल

मामले को लेकर थाना अधिकारी ने बताया, महिला कॉन्स्टेबल नागु ड्यूटी कर रही थी तब हम सबने उसे यह खास सरप्राइज दिया.

Marriage Leave पर जा रही थी महिला कांस्टेबल, साथी पुलिस वालों ने थाने में हल्दी की रस्म करवा ​जीता दिल
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से दिल छू देने वाला मामला सामने आया है. यहां अरनोद उपखंड मुख्यालय के थाने में अपनी शादी की छुट्टी पर जा रही महिला कांस्टेबल को थाना अधिकारी और थाने के स्टाफ ने अनोखे अंदाज में विदाई दी. इसके लिए सीआई अजय सिंह राव और थाने के स्टाफ ने थाने में ही हल्दी की रस्म अदा कर महिला कॉन्स्टेबल नागु को शादी की शुभकामनाओं के साथ छुट्टी पर भेजा.

इस दौरान महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों ने दुल्हन बनने जा रही नागु को हल्दी लगाई. जानकारी के अनुसार, महिला कांस्टेबल नागु की 13 मई को शादी होने वाली है. इसी क्रम में वे शादी से पहले छुट्टी लेकर अपने घर जाने वाली थीं. वहीं जैसे ही थाना अधिकारी अजय सिंह राव को इस बात की जानकारी मिली, उन्होंने तुरंत रस्म की शुरुआत थाने से करने का प्लान बनाया.

ये भी पढ़ें- English में बात की तो कुत्ते से कटवाया...कहा तू नेपाली है, थाने पहुंचा छात्र

मामले को लेकर थाना अधिकारी ने बताया, महिला कॉन्स्टेबल नागु ड्यूटी कर रही थी तब हम सबने उसे यह खास सरप्राइज दिया. हालांकि थाने में हल्दी की रस्म हो जाने के बाद भी नागु के गांव में इस रस्म को दुबारा किया जाएगा लेकिन इस सरप्राइज से वह काफी खुश नजर आई. रस्म पूरी हो जाने के बाद हमने महिला कॉन्स्टेबल को छुट्टी की मंजूरी दी.

गौरतलब है कि शादी वाले घर में हल्दी की रस्म के साथ ही उत्सवी माहौल शुरू हो जाता है लेकिन महिला कॉन्स्टेबल नागु की शादी का उत्सव उसके कार्यरत थाने से शुरू हुआ. रस्म के बाद महिला कॉन्स्टेबल काफी खुश नजर आईं. उनका कहना है कि मैंने कभी ऐसा सोचा भी नहीं था. यह दिन मुझे हमेशा याद रहेगा.

ये भी पढ़ें- Viral: जिंदा थे तो कबूल ना था रिश्ता, अब मरने के बाद चिता पर सजा 'मंडप'

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement