ट्रेंडिंग
यह शादी 17 मई को होने वाली थी लेकिन उससे पहले घर में हुए एक शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई. पूरा घर जलकर राख हो गया.
डीएनए हिंदी: सोशल मीडिया के जरिए क्राउड फंडिंग एक बहुत ही पॉपुलर प्रैक्टिस बन चुका है. लोग जरूरतमंदों की मदद के लिए मुहिम शुरू करते हैं और सफल भी होते हैं. अभी कुछ दिनों पहले राजस्थान के एक लड़के ने Zomato के एक डिलिवरी बॉय को मोटरसाइकिल दिलवाने के लिए मुहिम शुरू की थी. इसी तरह अब पुलिस अफसर ने अपनी कोशिश से एक लड़की की जिंदगी बदल दी. खबर है कि ठीक शादी से एक दिन पहले इस लड़की के घर में आग लग गई थी. घर में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया था. इसके साथ ही शादी के जुटाया गया सारा सामान भी जल गया.
यह शादी 17 मई को होने वाली थी लेकिन उससे पहले घर में हुए एक शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई. पूरा घर झुलस गया. अकेली मां की चिंता और बढ़ गई. किसी तरह बेटी और दो बेटों के साथ गुजारा चल रहा था लेकिन इस हादसे ने उन्हें तोड़ दिया. जब इस हादसे की जानकारी महम के एएसपी हेमेंद्र मीना को मिली तो उन्होंने इस परिवार की मदद करने का बीड़ा उठाया. इसके लिए उन्होंने सोशल मीडिया पर लोगों को पूरी घटना की जानकारी दी और आर्थिक मदद करने की अपील की. पुलिस अधिकारी की अपील पर लोगों ने इस परिवार की दिल खोलकर आर्थिक सहायता की.
15 घंटे में जमा हो गए 30 लाख रुपए
पुलिस अधिकारी की अपील पर पीड़ित परिवार के लिए महज 15 घंटे में 30 लाख रुपये इकट्ठे हो गए. इसके बाद तय समय पर लड़की की शादी कराई गई. शादी में हुए खर्च के बाद जो पैसे बचे हैं उनसे लड़की की मां अपना घर भी बनवा सकेगी. पुलिस अधिकारी के इस नेक काम पर लोग उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें:
1- पेट्रोल पंप पर खड़ी गाड़ी में लगी आग, महिला की सूझबूझ से टला हादसा
2- OMG! दो स्वाद एक साथ लेने के लिए महिला ने जीभ के करवा दिए टुकड़े
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.