Advertisement

खतरनाक पिटबुल के साथ कैसे मजे से खेल रही बच्ची, वायरल वीडियो जीत लेगा आपका भी दिल

Pitbull Dog का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल है जिसको लेकर लोग अपने रिएक्शन दे रहे हैं और बच्ची के साथ पिटबुल की दोस्ती लोगों को काफी पसंद आ रही है.

खतरनाक पिटबुल के साथ कैसे मजे से खेल रही बच्ची, वायरल वीडियो जीत लेगा आपका भी दिल

Pitbull Dog Attack

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: अपने आक्रामक जानलेवा हमलों के चलते पिछले कुछ महीनों में पिटबुल कुत्ता काफी विवादों में रहा था. इसे बैन करने तक की बातें कहीं गईं. इन विवादों के बीच ही पिटबुल का एक नया अवतार सामने आया है जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. पिटबुल को कोसने वाले लोग भी वीडियो देख खुशी से फूले नहीं समाए हैं. इस वीडियो में पुटबुल एक बच्ची के साथ गेंद खेलता दिख रहा है. इस वीडियो ने सभी का दिल जीत लिया है. 

दरअसल, यह वीडियो इंस्टाग्राम पेज 'द बॉक्सर टफी' ने शेयर किया है. इस वीडियो में पिटबुल डॉगी घर के अंदर दिखाई दे रहा है. वहीं, गेट के बाहर एक छोटी से बच्ची है. बच्ची पहले बॉल उठाकर कुत्ते को देती है. इसके बाद कुत्ता खेलने के लिए बॉल को फिर से बच्ची के पास फेंक देता है. कुत्ता जब दोबारा बॉल फेंकता है तो बच्ची काफी खुश हो जाती है.

यह भी पढ़ें- आर्कटिक के भुतहा द्वीप के बारे में जानते हैं आप? डरा देने वाला है इसका इतिहास

यह भी पढ़ें- केदारनाथ के रास्ते में 2 लोगों ने घोड़े को जबरन पिलाया गांजा, वीडियो देख फूटा लोगों का गुस्सा   

इंस्टाग्राम पर 'द बॉक्सर टफी' पेज ने वीडियो को शेयर करते हुए फ्रेंडशिप कैप्शन दिया है. यह वीडियो अपलोड होने के बाद जल्दी ही वायरल हो गया है और अब तक इस वीडियो को 80 हजार से ज्यादा यूजर्स लाइक कर चुके हैं. एक यूजर ने लिखा कि कुत्ते खूबसूरत होते हैं, क्योंकि वे आपको आपके कपड़ों और आर्थिक स्थिति से नहीं आंकते हैं. इसके अलावा एक अन्य यूजर ने लिखा कि यह वीडियो देखकर काफी खुशी हो रही है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement