Advertisement

OMG! पायलट हुआ बेहोश, पैसेंजर ने करवाई प्लेन की सेफ लैंडिंग

पैसेंजर ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल को बताया कि पायलट होश में नहीं है और उसे प्लेन उड़ाने के बारे में कुछ नहीं पता. उस वक्त वह डेस्टिनेशन से 112 KM दूर था.

OMG! पायलट हुआ बेहोश, पैसेंजर ने करवाई प्लेन की सेफ लैंडिंग
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: फ्लाइट के दौरान अचानक पायलट की तबीयत बिगड़ गई. वह खुद पर काबू नहीं रख पा रहा था तो भला प्लेन को कैसे कंट्रोल करता ऐसे हालात में प्लेन में एक सवार ने कुर्सी संभाली और सेफ लैंडिंग करवाई.

यह मामला अमेरिका के फ्लोरिडा का है. WPBF-TV के मुताबिक यह घटना पाम बीच इंटरनेशनल एयरपोर्ट की है. इस शख्स ने एयर ट्रैफिक कंट्रोलर्स की मदद से लैंडिंग करवाई. पैसेंजर ने बताया कि उस वक्त वह बेहद मुश्किल हालात में था. उसे समझ नहीं आ रहा था कि आखिर वह करे तो क्या करे.

पैसेंजर ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल को बताया कि पायलट होश में नहीं है और उसे प्लेन उड़ाने के बारे में कुछ नहीं पता. उस वक्त वह डेस्टिनेशन से करीब 112 किलोमीटर दूर था. बता दें कि इस विमान का नाम सेसना कारवां है. इसे 346 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से चलाया जा सकता है और 14 लोग सवार हो सकते हैं.

यह भी पढ़ें: VIRAL VIDEO: गीली रेत में फंसा ऊंट, 15 लोगों ने ऐसे बचाई जान

रिपोर्ट के मुताबिक, एयर ट्रैफिक कंट्रोल के डिस्पैचर ने पैसेंजर से पूछ, आपकी पोजीशन क्या है? जवाब मिला कि कोई जानकारी नहीं है. पैसेंजर ने कहा, मुझे अपने सामने फ्लोरिडा का तट दिखाई दे रहा है और कुछ नहीं पता. तब डिस्पैचर ने उन्हें प्लेन के विंग लेवल मेंटेन करने और अपने तट के साथ चलने को कहा और बताया कि वे लोग प्लेन को लोकेट करने की कोशिश कर रहे हैं.

कंट्रोलर्स प्लेन को ट्रेस करने में कामयाब रहे और प्लेन की लैंडिंग करवाने में मदद की. प्लेन लैंडिंग पोजीशन से करीब 40 किलोमीटर दूर था. वहां से पैसेंजर को गाइड किया गया और वह सफलतापूर्वक लैंडिंग करवाने में कामयाब रहा.

यह भी पढ़ें: Optical Illusion: इस तस्वीर में कितने घोड़े दिखे ? जवाब बताएगा कैसे लीडर हैं आप

 

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement