Advertisement

'परफ्यूम लगावे चुन्नी में' गाने पर शादी में मचा बवाल, जमकर चले लात-घूंसे, दूल्हे को गोद में लेकर भागे बाराती

आगरा के शाहगंज इलाके में एक शादी में बाराती और घरातियों में जमकर पारपीट हुई. नौबत यह आ गई कि दूल्हे तक को मंडप छोड़कर भागना पड़ा.

'परफ्यूम लगावे चुन्नी में' गाने पर शादी में मचा बवाल, जमकर चले लात-घूंसे, दूल्हे को गोद में लेकर भागे बाराती

गाने को लेकर भिड़े बराती-घराती.

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: उत्तर प्रदेश के आगरा में एक शादी के दौरान बाराती और घरातियों में जमकर मारपीट हुई है. बैकग्राउंड में 'परफ्यूम लगावे चुन्नी में' गाना बज रहा था, तभी हंगामा भड़क गया. कहां बारातियों के स्वागत में घराती उमड़े थे, कहां डंडा लेकर पीछे पड़ गए. जब हंगामा बढ़ा तो दूल्हे राजा भी आए लेकिन उन्हें भी उल्टे पांव भागना पड़ा.

जब दूल्हे पर आफत आई तो बाराती बेचारे उसे बचाने में जुट गए. बारातियों को दूल्हे को गोद में लेकर भागना पड़ा. जैसे तैसे घरातियों से बचकर दूल्हा अपने ठिकाने पहुंचा. इस विवाद का वीडियो किसी ने चुपके से बना लिया है. वीडियो अब वायरल हो रहा है.

इसे भी पढ़ें- Weird Marriage: शादी के दिन दुल्हन को छोड़ साली संग लिए फेरे, पढ़ें राजेश और पुतुल की अजीबोगरीब Love Story

किस वजह से भिड़े बाराती-घराती?

आगरा के शाहगंज इलाके के एक मैरिज हॉल में जगदीशपुरा से एक परिवार बरात लेकर आया था. डीजे पर लोग डांस कर रहे थे तभी परफ्यूम लगावे चुन्नी में गाने को लेकर बवाल हो गया. दोनों ओर से जमकर लात घूंसे चले. दूल्हे को गोद में उठाकर बाराती दबे पांव भाग गए.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement