Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

Wedding Video: महिला के साथ डांस को लेकर आपस में भिड़े लोग, फ्लोर पर ही बरसने लगे चांटे-थप्पड़

हंसी-खुशी का माहौल अचानक से तनाव में बदल जाता है. घटनास्थल पर मौजूद कुछ लोग तो समझ ही नहीं पाते हैं कि आखिर अचानक ये सब हुआ क्या.

Wedding Video: महिला के साथ डांस को लेकर आपस में भिड़े लोग, फ्लोर पर ही बरसने लगे चांटे-थप्पड़
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: भारत में शादी हो और डांस ना हो, ऐसा तो आपको शायद ही कहीं देखने को मिले. हमारे देश के किसी भी फंक्शन में डांस का तड़का ना लगे तो सब अधूरा सा लगता है. यहां डांस के शौकीन लोगों कि इस लिस्ट में बच्चों, युवा से लेकर बड़े-बूढ़े हर उम्र के लोग शामिल रहते हैं. हालांकि कई बार ये शौक अजीब स्थिति पैदा कर देता है. अब इसी तरह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है. वीडियो शादी के किसी कार्यक्रम से जुड़ा हुआ है जिसमें डीजे की धुन पर कई लड़के डांस करते नजर आ रहे हैं. हालांकि थोड़ी ही देर बाद यहां कुछ ऐसा हो जाता है जिसके बारे में किसी को अंदाजा तक नहीं था.

डांस फ्लोर पर चल पड़े लात-घूंसे
वीडियो की शुरुआत में आपको कई लड़के डांस फ्लोर पर उछल-कूद करते हुए नजर आएंगे. ये लड़के अपनी मस्ती में झूम रहे होते हैं तभी एक शख्स एक महिला को लेकर फ्लोर पर पहुंच जाता है. थोड़ी देर बाद देखते ही देखते कुछ लोग महिला के साथ डांस को लेकर आपस में भिड़ जाते हैं और एक दूसरे को चांटे-घूंसे मारने लगते हैं. 

ये भी पढ़ें- Viral: जिंदा थे तो कबूल ना था रिश्ता, अब मरने के बाद चिता पर सजा 'मंडप'

यहां देखें वीडियो:

तनाव में बदला खुशी का माहौल
हंसी-खुशी का माहौल अचानक से तनाव में बदल जाता है. घटनास्थल पर मौजूद कुछ लोग तो समझ ही नहीं पाते हैं कि आखिर अचानक ये सब हुआ क्या. शादी से जुड़े इस वीडियो को Deepak Kumar नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है. वीडियो को अब तक 22 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. साथ ही हजारों लोगों ने इसे लाइक भी किया है. 

ये भी पढ़ें- Marriage Leave पर जा रही थी महिला कांस्टेबल, साथी पुलिस वालों ने थाने में हल्दी की रस्म करवा ​जीता दिल

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement