Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

जेब में निकली इंक तो पड़ती थी मार, अब फैशन बनी बचपन की ये याद, जानें 80,000 रुपये में कहां बिक रही Ink Leak Shirt

Viral News in Hindi: शर्ट की पॉकेट पर इंक के नकली दाग (Ink Spill on Shirt) बनाकर उसे डिजाइनर शर्ट के तौर पर बिकता देखकर लोग मजाकिया रिएक्शन दे रहे हैं. एक शख्स ने सोशल मीडिया पर यह पूछा है कि ये नया शौक किसे लग गया है. खास बात ये है कि यह शर्ट इटली का एक मशहूर फैशन ब्रांड बेच रहा है.

Latest News
जेब में निकली इंक तो पड़ती थी मार, अब फैशन बनी बचपन की ये याद, जानें 80,000 रुपये में कहां बिक रही Ink Leak Shirt
Add DNA as a Preferred Source

Viral News in Hindi: बचपन में स्कूल की पढ़ाई के दौरान एक काम लगभग हर किसी के साथ हुआ है. याद है आपकी शर्ट की पॉकेट में रखे पैन से अचानक इंक लीक हो जाती थी और पूरी पॉकेट पर दाग पड़ जाता था. घर लौटने के बाद उस दाग को देखकर मम्मी के हाथ की पिटाई भी हर किसी ने खाई होगी, क्योंकि उस दाग को हटाना किसी भी मां के लिए बुरे सपने जैसा होता था. कई बार पूरी शर्ट ही रिप्लेस करनी पड़ जाती थी. लेकिन यदि आपसे कोई ये कहे कि आज वही दाग फैशन सिंबल बन गया है तो क्या कहेंगे आप? यदि साथ ही कोई आपको आकर ये बताए कि शर्ट पर जो दाग लगने के लिए आपको मार खानी पड़ती थी, वैसे ही दाग वाली शर्ट 80,000 रुपये में डिजाइनर के टैग के साथ बिक रही है तो आप क्या कहेंगे? निश्चित तौर पर आप हैरान हो रहे होंगे, यही हाल यह जानकारी पाने के बाद हर किसी का हो रहा है. हालांकि यह बात सच है. ऑनलाइन फैशन स्टोर पर इंक के दाग वाली पॉकेट की शर्ट बेची जा रही है, जिसे देखकर इंटरनेट यूजर्स शॉक्ड हो गए हैं. कई लोगों ने तो इस पर Funny Memes भी बना दिए हैं. 

Made in Italy टैग के साथ बिक रही शर्ट
यूनिक फैशन के लिए पूरी दुनिया में मशहूर इटली के चर्चित लग्जरी ब्रांड Moschino ने यह शर्ट बाजार में उतारी है, जिसका नाम Man Light Blue Pen Ink Leak Pocket Shirt रखा गया है. बहुत सारे ऑनलाइन फैशन वेबसाइट पर यह शर्ट मेड इन इटली (Made in Italy) के टैग के साथ डिजाइनर शर्ट के नाम से 80,000 रुपये कीमत में बेची जा रही है. शर्ट पर इंक का धब्बा बनाकर इसे इटैलियन फैशन के तौर पर बेचना लोगों को हजम नहीं हो पा रहा है. इसके चलते उसे लेकर बहुत सारे मजाक सामने आ रहे हैं.

In Spill Shirt

लोग दे रहे हैं कीमत देखकर ऐसे रिएक्शन
सोशल मीडिया पर इस शर्ट को लेकर बेहद मजाकिया कमेंट्स सामने आ रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, मोसिनो उस काम के लिए 80 हजार रुपये ले रहा है जो 7वीं क्लास में मेरा रेनॉल्ड्स पैन फ्री में कर देता था. दूसरे यूजर ने फनी फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, स्टाइल मारते-मारते यहां तक कर्ज में डूब चुका हूं. तीसरे यूजर ने शर्ट पहनने के बाद के रिएक्शन पर कमेंट किया है. चौथे यूजर ने लिखा, ये सब क्या देखना पड़ रहा है. अच्छा है मैं अंधा हूं. एक यूजर ने यह भी दावा किया है कि पहले मोसिनो यही शर्ट 1.20 लाख रुपये की बेच रहा था. इसी तरह बहुत सारे यूजर्स के रिएक्शन आए हैं. 

Moschino Couture के बारे में भी जान लीजिए
Moschino Couture इटली का फैशन ब्रांड है, जो मेड इन इटली टैग के साथ अपने प्रॉडक्ट्स बेचता है. यह कंपनी 1983 में इटली के मिलान में फ्रांको मोसिनो ने स्थापित की थी. यह इटली के मशहूर लग्जरी फैशन हाउसेज में गिना जाता है. यदि आप यह सोच रहे हैं कि यह ब्रांड इंक लगी हुई शर्ट को ही महंगा बेच रहा है तो बता दें कि मोसिनो यही शर्ट बिना दाग के 61.5 हजार रुपये में बेच रहा है और उसकी कुछ शर्ट की कीमत 1 लाख रुपये से ऊपर भी है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement