Advertisement

पतंजलि योगपीठ की ऑनलाइन मीटिंग में युवक ने चला दी अश्लील वीडियो, मच गया हंगामा, FIR दर्ज

Patanjali News: पतंजलि रिसर्च इंस्टीट्यूट की Zoom के माध्यम से ऑनलाइन मीटिंग चल रही थी. तभी युवक ने अश्लील वीडियो चला दिया.

पतंजलि योगपीठ की ऑनलाइन मीटिंग में युवक ने चला दी अश्लील वीडियो, मच गया हंगामा, FIR दर्ज

obscene video

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में पतंजलि योगपीठ (Patanjali Yogpeeth) की एक ऑनलाइन मीटिंग के दौरान एक युवक ने अश्लील वीडियो चला दिया. इस दौरान मीटिंग में कई महिलाएं भी जुड़ी हुई थीं. अचानक अश्लील वीडियो चलने से पूरी मीटिंग माहौल खराब हो गया. पतंजिल अनुसंधान संस्थान के कर्मचारी की शिकायत पर बहादरबाद पुलिस की शिकायत पर युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है.

पुलिस को दी शिकायत के अनुसार, रविवार दोपहर को पतंजलि रिसर्च इंस्टीट्यूट की ऑनलाइन मीटिंग चल रही थी. इस मीटिंग में देश-विदेश से करीब 150 लोग जुड़े हुए थे. Zoom के माध्यम से यह ऑनलाइन मीटिंग हो रही थी. इसमें महाराष्ट्र के पुणे में रहने वाला एक युवक भी जुड़ा हुआ था. तभी करीब साढ़े चार बजे युवक ने अश्लील वीडियो डाल दी. अश्लील वीडियो चलने से पूरा माहौल खराब हो गया और तुरंत मीटिंग को बंद करना पड़ा.

ये भी पढ़ें- जब जोधपुर में स्कूली बच्चों से चर्च में प्रार्थना कराने पर भड़का बवाल, स्कूल प्रबंधन को मांगनी पड़ी माफी  

पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
SSP अजय सिंह ने बताया कि इस मामले में पुणे के येरवडा स्थिति बीकॉम कॉलेज कैंपस के पास रहने वाले आकाश के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. आकाश के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है. 

ये भी पढ़ें- Locker Rules: 1 जनवरी से बदल जाएंगे बैंक लॉकर के नियम, आपके लिए जानना बेहद जरूरी

उन्होंने बताया कि पतंजलि की ओर से कमल भदौरिया और शिवम वालिया ने बहादराबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी. बहादराबाद उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में एक मध्यवर्ती ग्राम पंचायत है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement