Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

Shameful! मां-बाप ने 12 वर्षीय बेटी को दिया धोखा, पार्टी में ले जाने के बहाने 35 साल के शख्स से करवा दी शादी

लड़की का परिवार पापीरेड्डीगुडा का रहने वाला है और उसके माता-पिता उसे यह कह कर पड़ोस के गांव ले गए कि वे एक बर्थडे पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं.

Shameful! मां-बाप ने 12 वर्षीय बेटी को दिया धोखा, पार्टी में ले जाने के बहाने 35 साल के शख्स से करवा दी शादी
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले से एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है. यहां एक 12 साल की बच्ची को अपने माता-पिता से ही धोखा मिला. बच्ची के माता-पिता ने झूठ बोलकर जबरन बच्ची की शादी 35 साल के एक शख्स शख्स से करवा दी. राहत की खबर यह है कि उसे 16 मई को बचा लिया गया. पुलिस ने इस मामले में जानकारी दी है. इस बच्ची की शादी तीन दिन पहले हैदराबाद से करीब 60 किलोमीटर दूर जिले के केशमपेट मंडल के वेलीचेरला में एक दूर के रिश्तेदार से हुई थी.

लड़की का परिवार पापीरेड्डीगुडा का रहने वाला है और उसके माता-पिता उसे यह कह कर पड़ोस के गांव ले गए कि वे एक बर्थडे पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं. वहां पहुंचकर बच्ची की मां के भतीजे से उसकी जबरन शादी करा दी गई. इससे नाराज होकर बच्ची घर छोड़कर अपने एक रिश्तेदार के घर चली गई. लड़की के माता-पिता भी वहां पहुंच गए और परिजनों से बहस करने लगे. इसी दौरान बच्ची वहां से भी भाग गई.

यह भी पढ़ें: Pregnant Python के लिए 54 दिन तक रुका रहा हाईवे का काम

मामले की जानकारी मिलने के बाद कुछ ग्रामीणों ने एकीकृत बाल विकास योजना (आईसीडीएस) के अधिकारियों को सतर्क कर दिया और पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई. पुलिस ने 16 तारीख को लड़की का पता लगाया और उसे सखी केंद्र भेज दिया. यह महिलाओं और बच्चों के लिए एक सरकारी घर है. पुलिस और आईसीडीएस अधिकारियों ने लड़की के माता-पिता से पूछताछ की. इस दौरान उन्होंने दूल्हे पर आरोप जड़ दिया. उन्होंने कहा कि दूल्हा उसे घर ले गया और उससे शादी कर ली.

पुलिस ने उसके खिलाफ बाल विवाह निषेध अधिनियम और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया और आगे की जांच की. लड़की की काउंसलिंग करने वाले आईसीडीएस अधिकारियों ने पाया कि शादी पूरी नहीं हुई थी क्योंकि वह वहां से भाग गई थी.

यह भी पढ़ें:  Shame! नशे में धुत यात्री ने एयर होस्टेस से की बदतमीजी, करवानी पड़ी फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग

 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement