ट्रेंडिंग
Youtuber Abrar Hassan ने भारत में अपना एक्सपीरियंस शेयर किया है और बताया है कि जब वो दिल्ली आगरा हाइवे पर फंसे थे, तो उनके साथ क्या हुआ था.
डीएनए हिंदी: पाकिस्तानी यूट्यूबर अबरार हसन काफी चर्चा में है, जो कि मोटरसाइकिल पर भारत की यात्रा पर आए थे. अबरार हसन एक महीने के इंडिया टूर पर आए हुए थे. इस दौरान वो पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, मुंबई, केरल की कई महत्वपूर्ण जगहों का घूमते दिखे थे. अबरार ने इस दौरान लगभग 8000 किलोमीटर की दूरी तय की थी. अबरार ने अपनी भारत यात्रा का एक्सपीरियंस शेयर किया है जिसमें उन्होंने यह भी बताया था कि जब दिल्ली आगरा हाइवे पर उनकी बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया था तो उनको कैसे मदद मिली थी.
दरअसल, बाइक से भारत यात्रा के एक्सपीरियंस को शेयर करते हुए अबरार ने बताया कि आगरा से दिल्ली आते समय एक सुनसान जगह पर उनकी बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया था. वो रास्ते पर मदद का इंतजार कर रहे थे, तभी एक बुजुर्ग ने बताया कि हाइवे से कुछ ही दूरी पर एक पेट्रोल पंप है. ऐसे मे विनय नाम के एक शख्स उन्हें बाइक पर बैठा कर पेट्रोल पंप तक लेकर गए. जहां उन्होंने बोतल में पेट्रोल लिया और फिर अपनी गाड़ी में डालकर आगे गए.
यह भी पढ़ें- लगातार 5 दिन तक डांस करके भारतीय लड़की ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, गिनीज बुक में दर्ज हो गया नाम
अबरार ने बताया कि उन्हें पेट्रोल पंप पर जाने के लिए रिक्शा नहीं मिल रहा था. तभी विनय भाई मिले. वो अपने बेटे को छोड़ने आए थे. उन्होंने अपनी बाइक पर मुझे बैठाया और मंजिल तक ले गए. अपने सफर पर निकलने से पहले अबरार ने विनय को बार-बार धन्यवाद कहा. विनय ने भी बड़ी मासूमियत से इसे अपना फर्ज बताया और आगे के लिए अबरार को गुड विशेज दीं.
यह भी पढ़ें- King Cobra Viral Video: पकड़ा गया 16 फीट का King Cobra, छिपने की जगह देख घबरा जाएगा दिल
बता दें कि दौरान कई स्थानीय लोग भी इकट्ठा हो गए और एक शख्स ने अबरार से उनके यूट्यूब चैनल के बारे में पूछा और उनका चैनल सब्सक्राइब भी किया. इसके बाद अबरार दिल्ली के लिए चल पड़ते हैं. गौरतलब है कि सोशल मीडिया हैंडल पर अबरार ने इंडिया टूर की तस्वीरें और वीडियो अपलोड किए हैं और उन्होंने कहा कि उन्हें इंडिया बहुत पसंद आया.
यह भी पढ़ें- सीएम एकनाथ को बताया आदिपुरुष का हनुमान, पुलिस ने मांग लिया नंबर, अब यूजर की बोलती बंद
भारतीय संस्कृति को लेकर उन्होंने कहा कि उन्हें यह हद से ज्यादा अच्छा लगा. उन्हें जगह-जगह भारतीयों का प्यार मिला. वो कई वर्षों से इंडिया के वीजा के लिए अप्लाई कर रहे थे. जानकारी के मुताबिक अबरार ने 30 दिन में 7000 किलोमीटर की दूरी बाइक से ही तय की है.
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.