Advertisement

Pakistan Girl Dance Video: बीच सड़क पोल डांस करने लगी लड़की, लड़कों ने बना लिया वीडियो

यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसे Islamabad Updates नाम के ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है.

Pakistan Girl Dance Video: बीच सड़क पोल डांस करने लगी लड़की, लड़कों ने बना लिया वीडियो
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Pakistan की एक लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वह बीच सड़क पोल डांस करती नजर आ रही है. वायरल वीडियो में आप देखेंगे कि काली और सफेद रंग की ड्रेस पहने एक लड़की सड़क के बीच अचानक हाथ ऊपर कर झूमने लगती है और डांस करने लगती है. इसके बाद तो वह फुल डांस के मूड में आजाती है और डांस करते हुए थोड़ा आगे-पीछे जाती है फिर गोल-गोल घूमने लगती है. वीडियो में आप देखेंगे कि डांस करते हुए लड़की वहां लगे पोल के पास जाती है और फिर पोल को पकड़ कर उसके आसपास डांस करने लगती है. वह कुछ देर वहां डांस करती है फिर झूमते हुए पास में लगे एक पेड़ के पास चली जाती है. पेड़ के पास एक कार भी खड़ी नजर आ रही है.

देखें वीडियो: 

वायरल वीडियो पाकिस्तान के इस्लामाबाद का बताया गया है. यह I-8 मरकज पर एक लड़की बीच सड़क पर पोल डांस करती नजर आई है. वीडियो दूर से शूट किया गया है. वहीं वीडियो बनाने वाले शख्स और उसके साथी की आवाज भी सुनाई दे रही है. वीडियो में एक शख्स पुलिस को फोन करने के लिए कह रहा है. वहीं वीडियो बनाने वाला शख्स उस लड़की को 'अटेंशन सीकर' बता रहा है. साथ ही उसकी इस हरकत को 'शर्मनाक' भी कह रहा है.

यह भी पढ़ें: Love Secrets: आपकी लव लाइफ के राज खोलेगी यह तस्वीर, सबसे पहले आपको क्या दिखा ?

यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसे Islamabad Updates नाम के ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है. इसे अब तक 15 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है. इस वीडियो पर यूजर्स खूब प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है, 'हीट वेव के साइड इफेक्ट्स'. वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, 'I-8 वालों फ्री का डांस एंज्वॉय करो'.

यह भी पढ़ें: OMG! दो स्वाद एक साथ लेने के लिए महिला ने जीभ के करवा दिए टुकड़े

 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement