Advertisement

Optical Illusion: कूड़े के बीच छुपकर बैठी है बिल्ली, बाज जैसी तेज नजर है तो ढूंढकर दिखाइए

20 सेकंड के अंदर-अंदर आपको तस्वीर में छिपी बिल्ली को ढूंढकर निकालना है. 

Optical Illusion: कूड़े के बीच छुपकर बैठी है बिल्ली, बाज जैसी तेज नजर है तो ढूंढकर दिखाइए
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: सोशल मीडिया पर इन दिनों ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical Illusion) वाली कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं. लोग भी इन तस्वीरों को देखकर रुक जाते हैं और उसका जवाब खोजने की कोशिश में लग जाते हैं. रोजाना ऐसी भ्रमित कर देने वाली तस्वीरें वायरल होती रहती हैं. हम भी अक्सर आपके लिए इस तरह की तस्वीरें लेकर आते हैं जिनसे पता चलता है कि आप किसी काम को कितना केंद्रित होकर करते हैं. इसी कड़ी में आज जो तस्वीर हम आपके लिए लेकर आएं हैं, उसमें छिपे रहस्स को खोजना आपके लिए खूब मुश्किल होने वाला है.

तस्वीर में आपको कूड़े का एक बड़ा सा ढेर नजर आएगा. इसी कूड़े के ढेर में एक बिल्ली छिपी हुई है. बस इसी बिल्ली को आपको खोजकर निकालना है. अगर आप अपने दिमाग और आंखों का टेस्ट लेना चाहते हैं तो ये तस्वीर आपके लिए एकदम बेस्ट है. हालांकि, आपको बता दें कि इसके लिए आपके पास केवल 20 सेकंड का ही समय है. यानी 20 सेकंड के अंदर-अंदर आपको तस्वीर में छिपी बिल्ली को ढूंढकर निकालना है. 

ये भी पढ़ें- Knowledge News: छींकते वक्त क्यों बंद हो जाती हैं आंखें, क्यों आती है आवाज?

यहां देखें तस्वीर- 

Optical Illusion: क्या आपको इस कूड़े की ढेर में दिखाई दी एक बिल्ली? ढूंढने वाला कहलाएगा 'मास्टरमाइंड'

अगर आपने तस्वीर में छिपी बिल्ली को खोज लिया है तो यकिनन आपकी आंखें और दिमाग चीजों को बहुत जल्दी पकड़ लेते हैं. वहीं, अगर लाख कोशिशों के बावजूद आप उसे ढूंढ नहीं पाए हैं तो कोई बात नहीं, इसका जवाब भी आपको यहीं मिलेगा. चलिए हम आपको एक हिंट देते हैं. बिल्ली का कलर ब्लैक एंड व्हाइट है और वह कूड़े के ढेर से नीचे की तरफ आ रही है. क्या आपको अभी भी नजर नहीं आया तो चलिए हम आपको नीचे दी जाने वाली तस्वीर में सर्कल करके दिखलाते हैं.

यहां देखें जवाब-

Optical Illusion

ये भी पढ़े: Wah! इस गांव में 39 साल से नहीं दर्ज हुई कोई FIR, यूं सुलझाए जाते हैं विवाद

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए  हिंदी गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement