Advertisement

Viral: 'हम भी हैं जरा हटके' दादा जी ने सड़क पर किया ऐसा डांस कि वायरल हो गए लटके झटके

Viral News: सोशल मीडिया पर एक बुजुर्ग का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इसके चलते लोग इस पर रिएक्शन दे रहे हैं.

Viral: 'हम भी हैं जरा हटके' दादा जी ने सड़क पर किया ऐसा डांस कि वायरल हो गए लटके झटके

Viral Video

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: एक कहावत है कि उम्र दिमाग में होती है क्योंकि जब किसी व्यक्ति का मन मान लेता है कि वह बूढ़ा हो गया है तो वह सचमुच बुजुर्ग हो जाता है. ये कहावतें तो हम आए दिन सुनते रहते हैं लेकिन आज इंटरनेट के दौर में ऐसे कई उदाहरण है जहां बुजुर्ग लोग अपने टैलेंट से युवाओं को टक्कर दे रहे हैं. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक दादाजी सलमान खान के गाने पर गजब का डांस करते नजर आ रहे हैं.

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक ऐसे जिंदादिल दादाजी का डांस वायरल हो रहा है जिसे देख लोग उनकी तारीफ में कसीदे पढ़ने लगे हैं. वायरल हो रहे इस वीडियो में एक बुजुर्ग शख्स सलमान खान के गाने पर ऐसे डांस करते दिख रहे हैं. इसमें देखा जा सकता है कि बड़ी-बड़ी मूंछों वाले दादाजी कैसे एक दुकान के सामने खड़े होकर मटक मटक कर डांस कर रहे हैं.

आवारा हाथी को पकड़ने के लिए माथापच्ची कर रहा केरल वन विभाग, जानें क्या है दिलचस्प मामला

बता दें कि इस वीडियो में बैकग्राउंट में सलमान खान की फिल्म का एक गाना बज रहा है. इस दौरान दादा जी के एक्सप्रेशन्स भी देखने लायक था. वो एकदम खुशी वाले मोड में नजर आ रहे थे. हालांकि अभी तक यह तो नहीं पता चला है कि उन दादाजी का नाम क्या है लेकिन उनके इस डांस को लेकर उनकी खूब तारीफ की जा रही है. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement