Advertisement

चिलचिलाती गर्मी में कुर्सी के सहारे पैदल पेंशन लेने जाने को मजबूर बुजुर्ग, अंदर तक झकझोर देगा वीडियो

Viral Video: बुजुर्ग महिला भीषण गर्मी के बीच पेंशन लेने के लिए बिना चप्पल नंगे पर बैंक तक जाती है. महिला के संघर्षों का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.

चिलचिलाती गर्मी में कुर्सी के सहारे पैदल पेंशन लेने जाने को मजबूर बुजुर्ग, अंदर तक झकझोर देगा वीडियो
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: कभी-कभी सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो वायरल होते हैं जिसके चलते लोगों का दिल दहल जाता है. इसी सोशल मीडिया के जरिए ही लोगों के संघर्ष की कहानी भी सामने आती रही है. ऐसा एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में बुजुर्ग महिला अपनी पेंशन लेने के लिए कई किलोमीटर नंगे पैर चलती है. इस गर्मी के बीच महिला संघर्षों से बैंक जाकर अपनी पेंशन की रकम ले कर आती है. 

दरअसल वायरल हो रहे वीडियो में एक बुजुर्ग महिला कुर्सी के सहारे चल रही हैं. भारत सरकार पहले नकद पेंशन देती थी लेकिन भ्रष्टाचार के चलते अब पेंशन सीधे बैंक खातों में आती है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि महिला कुर्सी के सहारे बैंक जाती हैं. जानकारी के मुताबिक यह वीडियो ओडिशा के नबरंगपुर का है और महिला की उम्र 70 साल बताई जा रही है.

VIRAL: जब पुलिस वाले ने पकड़ी खुद से चलने वाली कार, देखें फिर वीडियो में आगे क्या हुआ

रिपोर्ट्स के मुताबिक महिला सूर्या हरिजन को अपनी पेंशन लेने के लिए कुर्सी के सहारे बैंक जाना पड़ा.  वहीं इस वीडियो में जानकारी सामने आई कि बैंक मैनेजर की नजर पड़ते ही उन्होंने वादा किया है कि अब सूर्या को इस तरह बैंक आने की जरूरत नहीं होगी. इसके लिए बैंक कोई न कोई रास्ता निकालेगा, जिससे सूर्या को किसी तरह की परेशानी नहीं होगी. 

जयमाला के स्टेज पर ही WWE फाइट जैसे भिड़ गए दूल्हा दुल्हन, वायरल वीडियो देख छूट जाएगी हंसी

बता दें कि यह वीडियो समाचार एजेंसी पीटीआई के ट्विटर हैंडल शेयर किया गया है. इस वीडियो पर लोगों के खूब रिएक्शन सामने आ रहे हैं. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement