Advertisement

'सॉरी संजू, फिर कभी हर्ट नहीं करूंगी' नोएडा में पोस्टर लगाकर कौन मांग रहा है माफी?

Noida में किसी ने संजू के नाम से माफी के पोस्टर लगाए हैं जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं और लोग यह जानने को बेताब हैं कि आखिर ये किसने लगवाए हैं.

'सॉरी संजू, फिर कभी हर्ट नहीं करूंगी' नोएडा में पोस्टर लगाकर कौन मांग रहा है माफी?

Noida Billboard Viral Photos

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीं: सोशल मीडिया पर ऐसा समंदर है, जहां कुछ भी कभी-भी वायरल हो जाता है. लोग फेमस होने के लिए कुछ भी कारनामा कर देते हैं. कुछ ऐसा ही कारनामा एक बार फिर हुआ है. सोशल मीडिया पर एक बिलबोर्ड वायरल हो रहा है जिसमें सॉरी संजू लिखा गया है. साथ ही यह भी दावा किया गया है कि दोबारा उसे कभी हर्ट नहीं करेगा. इस बैनर में दो बच्चों की तस्वीरें भी लगी हैं. 

दरअसल, यह मामला नोएडा के सेक्टर 125 में ओखला बर्ड सेंचुरी के पास का है. यहां एक बिलबोर्ड लगा था, हालांकि इसे हटवा दिया गया है लेकिन इसकी फोटो सोशल मीडिया वायरल हो रही है. इस पर दो बच्चों की फोटो के साथ एक मैसेज लिखा है- I am sorry Sanju. I Will never hurt you again. Your Sush.. इसके साथ ही एक दिल का इमोजी बना हुआ है. 

यह भी पढ़ें- ट्रेन के गेट पर लटक रहा था शख्स, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे   

यह भी पढ़ें- चिड़िया के घोंसले में घुसा सांप तो बच्चों को बचाने के लिए भिड़ गई मां, देखें इमोशनल कर देने वाला Video

बता दें कि इस मैसेज को लेकर तरह-तरह की कहानियां गढ़ी जा रही हैं. कई लोग इसे लवर्स का मामला बता रहा है. इसे लवर्स की लड़ाई के बाद माफीनामे के तौर पर पेश किया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक मैसेज को एक परिवार ने अपने खोए हुए बच्चे के लिए लिखा है. हालांकि, फोटो वायरल होने के बाद नोएडा प्राधिकरण ने पोस्टर को हटवा दिया है. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement