Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

NASA: मंगल ग्रह पर दिखा एलियन के घर का दरवाजा ! क्या है VIRAL फोट का सच ?

NASA ने इसकी तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर को देखने के बाद हर कोई हैरान रह गया. क्यूरियोसिटी रोवर के मास्टकैम ने 7 मई 2022 को यह तस्वीर ली थी.

NASA: मंगल ग्रह पर दिखा एलियन के घर का दरवाजा ! क्या है VIRAL फोट का सच ?
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: अंतरिक्ष की दुनिया में कई रहस्य छिपे हुए हैं. खासतौर पर एलियन. इनमें नासा के साइंटिस्ट से लेकर आम आदमी तक की रुचि है. समय-समय पर इन्हें लेकर ऐसे सुराग भी मिले हैं कि यह टॉपिक कभी खत्म नहीं होता. अब खबर है कि नासा को मंगल ग्रह पर रास्ते या दरवाजे जैसी कोई चीज दिखी है.

NASA के क्यूरियोसिटी रोवर ने पत्थर में एक चौकोर रास्ता देखा. इसे देखकर ऐसा लग रहा है मानो किसी के घर का दरवाजा हो. हालांकि यह साफ नहीं है कि यह दरवाजा ही है या यूं ही पत्थर पर कोई डिजाइन या पैटर्न बना हुआ है. नासा ने इसकी तस्वीर भी शेयर की है. इस तस्वीर को देखने के बाद हर कोई हैरान रह गया. क्यूरियोसिटी रोवर के मास्टकैम ने 7 मई 2022 को यह तस्वीर ली थी.

यह तस्वीर ब्लैक एंड व्हाइट थी, बाद में साइंटिस्ट ने इसे कलर दिया. इस तस्वीर को देखने के बाद वैज्ञानिकों ने बताया कि पहले उन्हें लगा कि मंगल ग्रह के केंद्र में जाने का रास्ता मिल गया है या फिर यह किसी एलियन के घर का दरवाजा भी हो सकता है. कुछ साइंटिस्ट का कहना है कि यह भूकंप की वजह पत्थर टूटने के कारण बना है.

यह भी पढ़ें: Pregnant होने के 5 साल बाद बच्चे को जन्म देती है यह मछली, डायनासोर के जमाने से है धरती है पर

तस्वीर देखकर यह भी कहा जा रहा है कि  यह पत्थर के बीच बना एक गड्ढा है जो लाल मिट्टी से भरा हुआ है. भूकंप की वजह से मिट्टी साफ हो गई और यह दरवाजे की तरह दिखने लगा.

यह भी पढ़ें: Shame! इलाज करवाने आई महिलाओं के साथ किया धोखा, 94 बच्चों का बाप बना डॉक्टर

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement