Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

Nainital viral video: नैनीताल की सफाई में मिली बीयर की इतनी बोतलें, लोग बोले 'बेचकर इकोनॉमी सुधार लो'

Uttarakhand Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में सड़क किनारे बीयर की बोतलों का सड़क किनारे लंबा ढेर दिख रहा है. दावा है कि ये बोतल नैनीताल की सफाई में मिली हैं.

Nainital viral video: नैनीताल की सफाई में मिली बीयर की इतनी बोतलें, लोग बोले 'बेचकर इकोनॉमी सुधार लो'

Nainital में सफाई के दौरान बीयर और शराब की लाखों बोतल मिलने का दावा किया जा रहा है.

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Ajab Gajab Video- उत्तराखंड का मशहूर पर्यटन स्थल नैनीताल गर्मी के सीजन पर्यटकों की भीड़ से खचाखच भरा हुआ है, लेकिन इस पहाड़ी राज्य की लाइफलाइन कहलाने वाले पर्यटक ही परेशानी भी बन गए हैं. कम से कम सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो से तो यही अहसास हो रहा है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में नैनीताल के छोटे-छोटे नालों और स्रोतों की सफाई के दौरान बीयर और शराब की लाखों बोतल मिलने का दावा किया जा रहा है. इस वीडियो को देखकर लोगों ने उत्तराखंड सरकार पर तंज भी कसा है कि उसके लिए अच्छा मौका है, इन बोतलों को बेचकर अपनी इकोनॉमी सुधार लो.

क्या दिख रहा है वीडियो में

सोशल मीडिया पर धड़ाधड़ शेयर हो रहा वीडियो किसी पहाड़ी इलाके का ही है, जिसमें सड़क किनारे लाइन से बेहद दूर तक बीयर और शराब की बोतलों का ढेर दिखाई दे रहा है. इस वीडियो में दावा किया जा रहा है कि ये बोतलें नैनीताल के विभिन्न इलाकों में खाइयों और छोटे नालों व स्रोतों की सफाई में मिली हैं. हालांकि DNA इस वीडियो के नैनीताल का होने की पुष्टि नहीं करता है, लेकिन इसे नैनीताल के कई स्थानीय मीडिया कर्मियों ने भी सोशल मीडिया पर साझा किया है. 

लोग दे रहे हैं तरह-तरह के रिएक्शन

वीडियो को शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा, यह उत्तराखंड सरकार के लिए बोतलें बेचकर अपनी आर्थिक स्थिति सुधारने का बढ़िया मौका है. साथ ही यूजर ने मसूरी में भी ऐसा अभियान चलाकर वहां की बोतलों से भी राजस्व कमाने की सलाह का तंज कसा है. एक अन्य यूजर ने ऐसी बोतलों की खोज ऋषिकेश में भी कराने की सलाह सरकार को दी है. एक अन्य यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए याद दिलाया है कि कभी नशे में डूबे उत्तराखंड को बचाने के लिए ही स्थानीय महिलाओं ने आंदोलन किया था. ऐसी है अन्य भी बहुत सारे कमेंट किए गए हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement