Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

Shocking Video: हाइवे पर 8 बार पलटी तेज रफ्तार कार, फिर भी किसी को चोट नहीं आई, घायल उतरकर बोले- एक कप चाय मिलेगी

Shocking Video: इस हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे. दुर्घटना की शिकार गाड़ी के अंदर 5 लोग सवार थे, लेकिन किसी को खरोंच तक नहीं आई है.

Latest News
Shocking Video: हाइवे पर 8 बार पलटी तेज रफ्तार कार, फिर भी किसी को चोट नहीं आई, घायल उतरकर बोले- एक कप चाय मिलेगी
Add DNA as a Preferred Source

Shocking Video: आपने कई बार 'जाको राखे साइयां, मार सके ना कोय' कहावत सुनी होगी. राजस्थान के नागौर जिले में यह कहावत हकीकत बन गई है. शुक्रवार देर रात नागौर में बेहद तेज गति से दौड़ रही कार अचानक कंट्रोल खोने से पलट गई. SUV गाड़ी ने पलटते-पलटते 8 बार कलाबाजी ली. इस दौरान गाड़ी में आग भी लग गई. इसके बावजूद उसके अंदर बैठे एक भी यात्री को चोट नहीं आई. मजे की बात ये है कि गाड़ी के पलटना थमते ही यात्री बाहर निकले. लोगों ने उनका हालचाल पूछने की कोशिश की तो हादसे के सदमे में फंसे यात्रियों ने महज इतना कहा 'एक कप चाय पिला दीजिए'. यह सुनकर वहां मौजूद लोग भी हंसे बिना नहीं रह सके. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर बेहद वायरल हो रहा है.

CCTV में कैद हो गई पूरी घटना
नागौर में हुआ यह हादसा वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि एसयूवी गाड़ी तेज गति से आते हुए ड्राइवर के कंट्रोल खाने से अचानक पलट गई. गाड़ी ने महज कुछ सेकंड के अंदर 8 बार पलटी खाई. आखिरकार गाड़ी एक कार शोरूम के बाहर लगे लोहे के गेट की रेलिंग में अटककर थम गई. इस दौरान गाड़ी के अंदर 5 यात्री सवार थे, जो उसके साथ ही अप-डाउन पलटते रहे. गाड़ी की टक्कर इतनी तेज थी की लोहे का गेट भी टूट गया. 

हादसा होते देख जमा हो गई भीड़
देर रात का मामला होने के बावजूद हादसा होते ही वहां बहुत सारे लोगों की भीड़ जमा हो गई. गाड़ी में सवार 5 यात्री खुद ही बाहर निकले. सबसे पहले ड्राइवर ही कूदकर गाड़ी से बाहर आया. इसके बाद एक-एक कर बाकी चारों यात्री बाहर निकले. सभी उस समय हैरान रह गए, जब इतने भीषण हादसे में भी किसी व्यक्ति के शरीर पर कोई खरोंच तक दिखाई नहीं दी. 

नीचे उतरते ही मांगी कार शोरूम के गार्ड से चाय
इतने भीषण हादसे को देखकर तनाव में आई जनता के चेहरे पर उस समय हंसी आ गई, जब कार से बाहर निकलते ही यात्रियों ने कार शोरूम के गार्ड से कहा,'हमें चाय पिला दो.' कार शोरूम में काम करने वाले एक कर्मचारी के मुताबिक, किसी को भी चोट नहीं लगी है. यहां तक कि उन्हें एक सिंगल खरोंच तक नहीं आई है. वे शोरूम के अंदर आए और सीधे चाय पिलाने का आग्रह करने लगे. उन्होंने बताया कि कार में सवार सभी यात्री नागौर से बीकानेर जा रहे थे. अब तक इस घटना पर राजस्थान पुलिस का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement