Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

संसद में बैठकर Porn Film देख रहे थे सांसद, हुआ खुलासा तो...

ताया जा रहा है कि आरोपी सांसद के ऊपर पहले भी संसद में कई गंभीर आरोप लग चुके हैं. फिलहाल मामले की जांच शुरू हो गई है.

संसद में बैठकर Porn Film देख रहे थे सांसद, हुआ खुलासा तो...
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: ब्रिटेन से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है. यहां एक सांसद पर संसद के अंदर बैठकर पोर्न फिल्म (Porn Film) देखने का आरोप लगाया गया है. वहीं पास बैठी महिला ने उन्हें ऐसा करते देख विरोध भी जताया लेकिन सांसद ने महिला की एक न सुनी. इसके बाद जैसे ही घटना की जानकारी आस-पास बैठे अन्य लोगों को मिली, संसद में हड़कंप मच गया.

डेली मेल की खबर के अनुसार, महिला सांसद ने मामले को लेकर शिकायत दर्ज कराई है और सत्तारूढ़ कंजरवेटिव पार्टी द्वारा जांच शुरू भी कर दी गई है. हालांकि रिपोर्ट में आरोपी और शिकायतकर्ता में से किसी के नाम को भी उजागर नहीं किया गया है. जबकि कई अन्य रिपोर्ट्स में आरोपी सांसद को टोरी पार्टी का बताया जा रहा है.

ये भी पढ़ें- Condom कंपनी ने कॉपी किया टाइगर का 'छोटी बच्ची हो क्या' डायलॉग, लोग बोले एडमिन को दिलाओ प्रमोशन

बता दें कि यह वही टोरी पार्टी है जिससे अलग होकर 1834 में कंटरवेटिव पार्टी बनी थी. यही वजह है कि कई बार टोरी पार्टी को भी कंजरवेटिव पार्टी के नाम से भी जाना जाता है. घटना को लेकर अन्य सांसदों ने भी तीखा विरोध जताया है. बताया जा रहा है कि आरोपी सांसद के ऊपर पहले भी संसद में कई गंभीर आरोप लग चुके हैं. फिलहाल मामले की जांच शुरू हो गई है.
 

ये भी पढ़ें- जलेबी-समोसे को English में क्या कहते हैं, कभी सोचा है?

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें. 

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement